
रायगढ़ , छत्तीसागढ के रायगढ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बोतल्दा स्थित प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट ‘रॉक गार्डन’ से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां अपने दोस्त (बॉयफ्रेंड) के साथ घूमने गई एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपियों ने युवती के दोस्त के साथ भी बेरहमी से मारपीट की और उनसे लूटपाट कर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। खरसिया पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है और दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ कर रही है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने बॉयफ्रेंड के साथ बोतल्दा के रॉक गार्डन इलाके में घूमने गई थी। इसी दौरान कुछ अज्ञात आरोपियों ने उन्हें सुनसान जगह पर घेर लिया। आरोपियों ने पहले युवक के साथ मारपीट की और उसका सामान व नकदी लूट ली। इसके बाद उन्होंने युवक को बंधक बनाकर या डरा-धमका कर युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। पीड़िता और उसके साथी ने किसी तरह थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की है।







