ईडी; पंजाब के AAP विधायक जसवंत सिंह को हिरासत में लिया, 2022 में दर्ज हुआ था मनीलॉन्ड्रिंग केस

चंडीगढ़, एजेंसी,  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को पंजाब के अमरगढ़ से आम आदमी पार्टी (आप) के 60 वर्षीय विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा को पिछले साल उनके खिलाफ दर्ज धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) मामले में हिरासत में ले लिया. जांच एजेंसी की तरफ से यह कार्रवाई उस समय की गई, जब ‘आप’ विधायक एक सार्वजनिक बैठक में हिस्सा ले रहे थे.

ईडी के सूत्रों ने कहा कि गज्जन माजरा को हिरासत में लिया गया क्योंकि वह मामले में पूछताछ के लिए चार समन में हाजिर नहीं हुए थे. उन्होंने बताया कि उसे सोमवार शाम को मोहाली अदालत में पेश किया जाएगा.

जालंधर ईडी की टीम ने गज्जनमाजरा को उस समय हिरासत में ले लिया जब वह सुबह मलेरकोटला जिले के अमरगढ़ में आप कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे. सितंबर 2022 में, ईडी की एक टीम ने गज्जनमाजरा के घर के अलावा अमरगढ़ में उनके परिवार द्वारा संचालित एक स्कूल और एक पशु चारा फैक्ट्री पर छापा मारा था.

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले साल ₹40.92 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में उनकी संपत्तियों की तलाशी ली थी, जिसके बाद ईडी ने उनके खिलाफ मनीलॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था. सीबीआई ने कहा था कि तलाशी के दौरान ₹16.57 लाख की राशि, 88 विदेशी मुद्रा नोट और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए.

गज्जनमाजरा बैंक धोखाधड़ी मामले में आरोपी बनाए गए सात लोगों और कंपनियों में से एक हैं. आरोपियों में बलवंत सिंह, कुलवंत सिंह, तेजिंदर सिंह, मेसर्स तारा हेल्थ फूड्स लिमिटेड, इसके निदेशकों के माध्यम से मेसर्स तारा कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बदला हुआ नाम मलौध एग्रो लिमिटेड) और लोक सेवक/निजी व्यक्ति भी शामिल हैं. लुधियाना में बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा द्वारा मलेरकोटला के गौंसपुरा में गज्जनमाजरा की फर्म के खिलाफ शिकायत के बाद सीबीआई जांच की गई थी. खाद्यान्न के व्यापार में लगी इस कंपनी को 2011 से 2014 के बीच चार अंतराल पर बैंक द्वारा ऋण स्वीकृत किया गया था.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LIQUOR SCAM; 4 साल में 2883 करोड़ रुपये कमाए, गोवा में था आलीशान होटल, 1200 करोड़ की संपत्ति जब्त

    0 ईडी ने किया बड़ा खुलासा,शराब घोटाले में कई कारोबारी और अधिकारी समेत 85 लोग शामिल रायपुर, छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रायपुर जोनल ऑफिस ने शराब घोटाले में बड़ी…

    SUSPEND;जनता से अशिष्ट व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस, दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित

    रायपुर, सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में आम जनता से अशिष्ट व्यवहार और कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीरता से…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…