एक हजार पदों पर भर्ती के लिए रोजगार मेला 26 जून को

0 लाईवलीहुड काॅलेज जोरा में सुबह 11 बजे शुरू होगा मेला, 19 कंपनियां करेंगी भर्ती
रायपुर, राजधानी रायपुर के जोरा में स्थित लाईवलीहुड काॅलेज परिसर में 26 जून को वृहद रोजगार मेले का आयोजन होगा। इस मेले में 19 नियोजक कंपनियों द्वारा एक हजार से अधिक खाली पदो पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 8 हजार रूपये से 35 हजार रूपये तक के वेतन का रोजगार मिल सकेगा। यह मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इस मेले में आठवीं, दसवीं, बारहवीं कक्षा पास अभ्यर्थिंयों सहित आईटीआई, कम्प्यूटर डिप्लोगा, मेकेनिकल डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी भी शामिल हो सकते है। रोजगार मेले में राज्य शासन द्वारा बेरोजगारी भत्ता पा रहें हितग्राहियों को रोजगार देने में प्राथमिकता दी जाएगी।

जिले के रोजगार अधिकारी ए.ओ. लाॅरी ने बताया कि 26 जून को होने वाले इस वृहद रोजगार मेले में टेक्नोब्रेंस एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड, नन्दन स्टील एण्ड पावर लिमिटेड, अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड, ब्लू चीप केयर प्राइवेट लिमिटेड, संजय आॅटो मोबाईल्स, पेस गियर अपै्रल्स, अपियर टेक्स एण्ड रजिस्ट्रेशन्स, रिलायंस निप्पोन लाईफ इश्योरेंस, बत्रा दीपक एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड, बाम्बे इंटेलिजेंस सिक्यूरिटी लिमिटेड, शिव सक्ती बायो टेक्नोलाॅजी, भारत लाईट होम्स, सृजन शाॅप, सोनाटा फायनेंस प्राइवेट लिमिटेड, एलआईसी इंडिया, एसबीआई लाईफ, एसपीएसजी सिक्यूरिटी सर्विसेस, जोमेटो और मैक्स लाईफ इंश्योरेंस कंपनियां भर्ती करेंगी।

मेले में इन कंपनियों द्वारा बिजनेस एक्जीक्यूटिव, सेल्स एण्ड मार्केटिंग, फीटर, टर्नर, सिक्यूरिटी गार्ड, सिक्यूरिटी सुपरवाइजर, कारपेंटर, रिलेशनशिप आॅफिसर, ड्राइवर, केयर टेकर, वेयर हाउस सुपरवाईजर, कंटिग मास्टर, टेलर, फील्ड आॅफिसर, लाईफ प्लानिंग आॅफिसर, सेल्स मेन, अकांउटेंट, आॅफिस बाॅय, इंश्योरेंस एडवाइजर, डेवलपमेंट मैनेजर, फाइनेंशियल एडवाइजर सहित 1 हजार से अधिक पदो पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर से या दूरभाष क्रमांक 0771-2582862 पर फोन कर इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।

  • Related Posts

    RAILWAY; रेलवे की कोच फैक्ट्री में 1000+ भर्ती, 10वीं के मार्क्स पर होगा चयन, ऐसे करें आवेदन

     नईदिल्ली, फ्रेशर होने की वजह से जॉब पाने में दिक्कत आ रही है, तो इसके लिए पहले एक्सपीरियंस ले सकते हैं। अब आप सोचेंगे कि अनुभव या काम की ट्रेनिंग…

    SBI JOBS; ग्रेजुएट के लिए स्टेट बैंक में 9100 नई भर्ती, सबसे ज्यादा पद इन राज्यों में, आवेदन शुरू

    नईदिल्ली, बैंक में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 9000 से अधिक पदों पर जूनियर एसोसिएट्स यानी…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र