ओडिशा के टाटा स्टील प्लांट में भाप हुई लीक; झुलसे लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली.  ओडिशा (Odisha) के मीरामंडली में टाटा स्टील लिमिटेड के एक संयंत्र में एक औद्योगिक दुर्घटना ने कुछ श्रमिकों को “प्रभावित” किया है. कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया है. ओडिशा टीवी ने बताया कि 19 लोग घायल हुए; हालांकि टाटा स्टील ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है. समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया है कि दुर्घटना के तुरंत बाद कर्मचारियों को प्‍लांट के अस्‍पताल और फिर कटक के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की जांच शुरू कर दी गई है.

टाटा स्टील ने बयान में कहा, “ओडिशा के ढेंकनाल में टाटा स्टील मेरामंडली वर्क्स में भाप के निकलने के कारण कुछ कर्मचारी प्रभावित हुए हैं. इस बीएफपीपी2 बिजली संयंत्र में दुर्घटना की सूचना देकर हमें दुख हुआ है.” कंपनी ने कहा कि संयंत्र के उस परिसर की घेराबंदी कर दी गई है और आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय कर दिया गया है.

कटक के अस्‍पताल में भर्ती कराया
टाटा स्टील ने कहा कि दुर्घटना मंगलवार दोपहर 1 बजे हुई और इसने साइट पर काम करने वाले कुछ लोगों को प्रभावित किया है. उन्हें तुरंत संयंत्र परिसर के अंदर व्यावसायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर एहतियात के तौर पर आगे के इलाज के लिए कंपनी की एम्बुलेंस में डॉक्टर और पैरामेडिक्स के साथ कटक ले जाया गया है. कर्मचारियों को वहां के अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया है.

दुर्घटना का पता लगाने आतंरिक जांच शुरू
टाटा स्टील ने कहा कि उसने प्रभावित कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों से संपर्क किया है और उनकी मदद कर रहे हैं. टाटा स्टील ने कहा “हम  संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक आंतरिक जांच शुरू कर दी है; सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम इस घटना से सीखने के लिए प्रतिबद्ध हैं. जब भी अधिक विवरण होगा, हम अपडेट साझा करें

  • Related Posts

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा