कलियुगी बेटे ने बूढ़ी मां को जडा ऐसा थप्‍पड़ कि कान से बहने लगा खून, हुई मौत; पखाल भात नहीं देने की मिली सजा

राउरकेला, पखाल भात नहीं देने पर शराबी बेटे ने मां को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पड़ोसियों की सहायता से उन्‍हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां दो दिन तक जीवन और मौत से संघर्ष करने के बाद बूढ़ी मां ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर टांगरपाली पुलिस के द्वारा शव को जब्त किया गया एवं मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।

पखाल भात न देने पर बेटे को आया गुस्‍सा

टांगरपाली थाना क्षेत्र के कंस्ट्रक्शन कालोनी के बी-21-22 में 53 वर्षीय नीलमणि राउत 72 वर्षीय बूढ़ी मां शशि कला राउत के साथ रहता था। 24 सितंबर की रात को नीलमणि शराब के नशे में देर रात घर लौटा। रात को मां ने उसे थाली में चावल निकालकर खाने को दिया। नीलमणि ने उनसे दिन का  पखाल भात मांगा। दिन का भात नहीं होने की बात कहने पर नीलमणि गुस्‍सा हो गया। दिन का भात खराब होने की बात कहने पर नीलमणि ने मां को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इससे वह नीचे गिर गई एवं उनके सिर में गंभीर चोट आयी एवं कान से खून निकलने लगा।

इसका पता चलने पर पड़ोसियों की सहायता से उन्‍हें इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां दो दिन तक इलाज के बाद उनकी मृत्यु हो गई। इसका पता चलने पर पुलिस टीम वहां पहुंची और लाश को जब्त किया व उसका पोस्टमार्टम कराया। इस संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; नशा मुक्ति केंद्र में आदिवासी युवक के साथ बर्बरता! लत छुड़ाने के नाम पर दिए गहरे जख्म, संचालिका के बेटे पर FIR दर्ज

    रायपुर, शहर के मोवा स्थित साहस नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज के साथ बर्बरता का गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि नशा मुक्ति के…

     MURDER; घर के बाहर ठेकेदार की चाकू गोदकर हत्या,पैसे को लेकर चल रहा था विवाद

    रायपुर, राजधानी के टिकरापारा इलाके में शुक्रवार को पैसों के लेनदेन को लेकर एक ठेकेदार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी डोमेश्वर देवांगन को गिरफ्तार कर…

    You Missed

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर