SCAM; कलेक्टर के आदेश के बाद भी फाइल नहीं भेजने में अड़ा खाद्य संचालनालय,राशन दुकान संंचालक को बचाने एडी-चोटी का जोर

रायपुर, जिला प्रशासन और खाद्य संचालनालय के बीच दो राशन दुकानों के सचालक के विरुद्ध उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश के बावजूद एफआईआर का मुद्दा अटक गया है। कलेक्टर रायपुर द्वारा उच्च न्यायालय के निर्देश के पालन के लिए  तीन सप्ताह पहले  2402/2404/खाद्य/विधि/2023 दिनांक 14/12/2023 को ज्ञापन भेज कर  संचालनालय के अधिकारियों द्वारा बनाए गए प्रकरण की मूल प्रति भेजने की मांग की है।  बताया जाता है कि रायपुर के पूर्व प्रभारी खाद्य नियंत्रक ने  संचालनालय के अपर संचालक को फोन कर मूल दस्तावेज भेजने का निवेदन किया था।  

सूत्रों ने बताया कि दो राशन दुकानों के विरुद्ध जिला प्रशासन और खाद्य संचालनालय की टीम ने जांच किया था। दोनो जांच दल ने पाया था कि पीडीएस संचालक संघ के अध्यक्ष नरेश बाफना और उनकी पत्नी और पुत्र द्वारा बोगस राशन दुकानों का संचालन कर लाखों रूपये के चांवल का घोटाला किया गया था।

दोनो जांच दल ने  जय अम्बे प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार के नाम पर बोगस संस्था के नाम पर जिला सहकारी बैंक से राशि निकाल कर नान में जमा कर रहे थे। इस मामले में नरेश बाफना और उनकी पत्नी और पुत्र के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण बनाया गया था।  संचालक खाद्य और  कलेक्टर के आदेश के बावजूद संचालनालय के एक अधिकारी इस राशन दुकान के संचालक के साथ  मिलकर एफआईआर को रोकने में लगा हुआ है। 

 इस  संबंध में कलेक्टर रायपुर कार्यालय से संपर्क करने पर पता चला है कि  तीन सप्ताह पहले मूल दस्तावेज के लिए चिट्ठी भेज दी गई है। संचालनालय का एक अधिकारी सचिन मरकाम ने बताया कि उनको इस प्रकरण के बारे में जानकारी नहीं है। किसी लिपिक के द्वारा फाइल कही रख दी गई है जो मिल नहीं रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RMC; जमीन नियमितीकरण के खेल में बड़ी कार्रवाई, नगर निगमा के चार अधिकारी निलंबित

    रायपुर, नगर निगम रायपुर में सामने आए 100 करोड़ से अधिक के कथित भ्रष्टाचार मामले ने प्रशासनिक व्यवस्था को हिला कर रख दिया है। इस पूरे प्रकरण में अब बड़ी…

    TRAFFIC; खारुन ब्रिज पर आज से फिर आवाजाही शुरू, 16 दिन में मरम्मत कार्य पूरा

    रायपुर. खारुन नदी के पुराने ब्रिज की मरम्मत का काम रिकॉर्ड 16 दिनों में पूरा कर लिया गया. हालांकि इसे 30 दिन में पूरा करने का समय दिया गया था.…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……