ACTION; सुरक्षा मानकों की कमी पर 9 बसों पर कार्रवाई, 19,600 रुपए का शमन शुल्क वसूल

महासमुंद, परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यात्री बसों में आवश्यक सुरक्षा मानकों के पालन की जांच के लिए परिवहन विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 12 अक्टूबर को रायपुर रोड, महासमुंद में यात्री बसों की जांच की गई।
जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला के नेतृत्व में परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने यात्री बसों की जांच के दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र, प्रदूषण प्रमाण पत्र, बीमा, परमिट सहित सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक अन्य मानकों की जांच की। जांच के दौरान 09 यात्री बसों में विभिन्न कमियां पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई। इन बसों से कुल 19,600 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया। परिवहन विभाग द्वारा यात्री बस संचालकों एवं वाहन चालकों को वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभाग द्वारा इस प्रकार की जांच एवं कार्रवाई आगे भी जारी रखी जाएगी

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MINING; प्रतिबंध हटते ही रेत माफिया का आतंक शुरु, वन अफसर और कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश…

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के मुगेली जिले के लोरमी वन परिक्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कन्हैया नाला बांध के…

    SUSPEND; डिजिटल फसल सर्वेक्षण में उदासीनता, पांच पटवारी निलंबित, कलेक्टर की सख्त कार्रवाई

    0 कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर तत्काल प्रभाव से निलंबन महासमुंद, छत्तीसागढ के महासमुंद जिले में डिजिटल फसल सर्वेक्षण एवं राजस्व संबंधी कार्यों में लापरवाही और…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा