RAILWAY; सभी स्टेशनों पर 22 अक्टूबर को नागरिकों पर केंद्रित अखिल भारतीय रेल जन संवाद

*रेलवे बोर्ड ने भारतीय रेलवे में विशेष अभियान 6 की प्रगति की समीक्षा की*

नईदिल्ली , रेलवे बोर्ड की क्षेत्रीय रेलवे/इकाइयों में लंबित मामलों 6 (एससीडीपीएम-6) के निपटान के लिए विशेष अभियान की प्रगति समीक्षा करने और उसे सुदृढ़ करने के लिए 08.10.2026 को रेलवे बोर्ड के सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्रीय रेलवे के एजीएम, मंडल के एडीआरएम, क्षेत्रीय रेलवे के सीपीआरओ, उत्पादन इकाइयों के जीएम, रेलवे पीएसयू के सीएमडी/एमडी, प्रशिक्षण संस्थानों के डीजी, रेलवे बोर्ड के संबंधित अधिकारी और फील्ड इकाइयों में एससीडीपीएम-6 के नोडल अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में अभियान के लक्ष्यों के आधार पर हुई प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें मापने योग्य परिणामों और लंबित मामलों के समय पर निपटान पर ध्यान केंद्रीत दिया गया। भारतीय रेलवे ने 1,00,000 सफाई स्थलों, 7,00,000 वर्ग फुट जगह खाली करने और स्क्रैप निपटान से 600 करोड़ रुपए अर्जित करने का लक्ष्य रखा है। इस वर्ष के फोकस के अनुरूप, ई-कचरा (प्रबंधन) नियम, 2022 के अनुसार “ई-कचरे का प्रभावी संग्रह, पृथक्करण और निपटान”” और जीएफआर के तहत स्क्रैप निपटान पर विशेष जोर दिया गया है। बड़े पैमाने पर अपनाने के लिए कचरे से अद्भुत चीजें बनाना (वेस्ट टू वंडर) जैसे बेहतर तरीकों की भी पहचान की जा रही है।

अभियान के नागरिक-केंद्रित हिस्से में ‘रेल जन संवाद’ शामिल है, जिसमें युवाओं की भागीदारी के लिए ‘रेल जन युवा संवाद’ एक समर्पित मंच उपलब्ध है। पूरे देश में सभी स्टेशनों पर 22.10.2026 को ‘रेल जन संवाद’ आयोजित किया जाना है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; वंदे भारत 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौडेगी, CCRS की निगरानी में परीक्षण सफल

    मुम्बई, मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त (सीसीआरएस) की निगरानी में 16 कोच वाली वंदे भारत चेयर कार ट्रेनसेट का परीक्षण किया गया । भारतीय रेल द्वारा पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा…

    BUS; छत्तीसगढ़ में बस सफर महंगा,यात्री भाडे की नई दरें तय, पहले 5 किमी का किराया 10 से 12 रुपए

     रायपुर, छत्तीसगढ़ में अंतरशहरी यात्री बसों के किराये की नई दरें निर्धारित कर दी गई हैं। राज्य सरकार के परिवहन विभाग ने आठ अक्टूबर 2026 को अधिसूचना जारी कर साधारण,…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा