कवर्धा में कांग्रेस प्रवेश का दौर जारी;भाजपा कार्यकर्ताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश जीसी बघेल के नेतृत्व तथा कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री मोहम्म्द अकबर की कार्यशैली से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे है। बोड़ला विकासखंड के ग्राम खैरबनाकला व कांपा के दो दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कैबिनेट मंत्री के शासकीय निवास कार्यालय शंकर नगर रायपुर में मंत्री मोहम्मद अकबर ने इन सभी लोगों का कांग्रेस प्रवेश कराया। मंत्री अकबर ने इन सभी लोगों का तिरंगा गमछा पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। 

इन दोनों ग्रामों के नागरिकों ने कांग्रेस पार्टी से जुड़ने के लिए लिखित आवेदन मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष प्रस्तुत किया। इन लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता प्रदान करने अपनी सहमति प्रदान की। 

कांग्रेस में प्रवेश करने वालों के नाम इस प्रकार है:- ग्राम पंचायत खैरबनाकला से जिराखन साहू, सुभाष साहू, योगेश साहू, देवसिंह साहू, बल्लू साहू, कृष्णा साहू, तमेश साहू, मेलुराम साहू, भादू साहू, धन्न्नु साहू, शिव साहू, जनाराम साहू, गजराज साहू, हरीराम साहू, रामझूल साहू, संजय साहू, दिनेश साहू, रमेश साहू, राजू साहू, मोहन धुर्वे। ग्राम कांपा से तीरथ साहू, बरन यादव, श्यामू साहू, रितु साहू, लालसिंह बैगा, लीलाराम साहू। इस अवसर पर विशेष रूप से नीलकंठ साहू, कवर्धा मंडी अध्यक्ष तथा कवर्धा तहसील साहू संघ अध्यक्ष बोडला, गीतेश्वर साहू, मंडल अध्यक्ष साहू समाज, रामअवतार साहू, उप मंडल अध्यक्ष साहू समाज।

इधर विकासखंड सहसपुर लोहारा अंतर्गत ग्राम सिंघनपुरी जंगल के सरपंच बालू राम जंघेल सहित ग्राम के 07 लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ये सभी लोग सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत  उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि शरद बांगली के साथ राजधानी रायपुर स्थित कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के शंकर नगर स्थित शासकीय निवास कार्यालय पहंुचे। उन्होंने कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित होकर पार्टी में प्रवेश करने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास के रास्ते पर चलने वाली पार्टी है, इसलिये वे कांग्रेस से जुड़ना चाहते हैं। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने उनकी भावना का सम्मान करते हुए उनका कांग्रेस में प्रवेश कराया। परंपरा अनुसार गमछा पहनाकर उनका कांग्रेस परिवार में स्वागत किया व उन्हें बधाई दी। कांग्रेस प्रवेश करने वालों नाम इस प्रकार है:- बालू राम जंघेल, घुनेश पटेल, गोपाल पटेल, पंचू पटेल, हिरदे पटेल, चेतना पटेल, ईतवारी जंघेल। 

  • Related Posts

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    CJP ; जंतर मंतर प्रोटेस्ट को CJP ने बताया ‘आधी जीत’, फिर सड़कों पर उतरने का किया ऐलान

     नईदिल्ली, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का हल्ला-बोल अभी थमा नहीं है.  सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा