कालेजों में 15 जून से शुरू होगा आनलाइन दाखिला; 31 जुलाई तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया

रायपुर,  बारहवीं के परीक्षा परिणाम आने के बाद अब कालेजों में भी प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए कालेजों से जानकारी मांगए जा रहे हैं। शासकीय दिशा-निर्देश के अनुसार पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में 15 जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

इस दिन से ही आनलाइन आवेदन मंगाए जाएंगे। विद्यर्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जानकर आनलाइन आवेदन कराना होगा। 31 जुलाई तक कालेजों में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। छात्रों को कालेजों में मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। बता दें पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के अंतर्गत प्रवेश सत्र में हर साल करीब एक लाख छात्र प्रवेश लेते हैं। इस वर्ष 12वीं के अंक के आधार पर प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या बढ़ सकती है।

सीबीएस में प्रवेश के लिए 31 तक आवेदन

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के सेंटर फार बेसिक साइंस (सीबीएस) के 40 सीटें पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए 31 मई तक आनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। अभ्यर्थियों को 20 जून को प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। इसमें गणित व जीव विज्ञाान संकाय के लिए 20-20 सीटें हैं। शिक्षा के दौरान छात्रों को पांच हजार तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी। बता दें 40 सीटों में प्रवेश के लिए हर साल करीब 400 आवेदन आते हैं। ऐसे में मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाता है।

  • Related Posts

    CGPEB;बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को, आवेदन 27 अप्रैल तक

    रायपुर,  बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। व्यापमं द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को आयोजित की जाएगी।…

    CGPSC,सीजीपीएससी प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3921 अभ्यर्थी मेंस के लिए चयनित

     रायपुर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम