सहायक शिक्षक एलबी से शिक्षक पद पर पदोन्नति, 17 से 21 मई तक होगी काउंसलिंग

रायपुर, रायपुर संभाग के सहायक शिक्षक एलबी से शिक्षक पद पर पदोन्नति के लिए काउंसलिंग बुधवार यानी कल 17 से 21 मई तक होगी। यह काउंसलिंग शासकीय प्रोफेसर जेएन पांडेय (उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम) बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला रायपुर में दो पाली, प्रथम पाली सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी।

काउंसलिंग प्रारंभ होने के 45 मिनट पूर्व स्थल पर उपस्थित होना जरूरी

संभागीय संयुक्त संचालक रायपुर के के. कुमार ने बताया कि काउंसिलिंग में वरिष्ठता के आधार पर शिक्षकों का पदांकन किया जाएगा। काउंसलिंग में समस्त शिक्षकों से कहा है कि वे निर्धारित तिथि अनुसार काउंसलिंग प्रारंभ होने के 45 मिनट पूर्व स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। शिक्षक पद के रिक्त विद्यालयों की सूची काउंसलिंग स्थल पर प्रदर्शित तथा काउंसलिंग स्थल पर बाहर चस्पा की जाएगी। काउंसलिंग के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ई-संवर्ग में 17 और 18 मई को विषय-अंग्रेजी, 19 मई को गणित, 20 मई को विज्ञान, हिन्दी और उर्दू विषय की काउंसलिंग की जाएगी।

इसी प्रकार टी-संवर्ग में 21 मई को अंग्रेजी, गणित, कला, हिंदी और विज्ञान विषय की काउंसलिंग होगी। संभाग स्तरीय सहायक शिक्षक एलबी से शिक्षक के पद पर पदोन्नत शिक्षकों को ओपन काउंसलिंग के माध्यम से स्कूलों में पदांकित किया जाएगा। काउंसलिंग में सर्वप्रथम महिला दिव्यांग शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी उसके बाद पुरूष दिव्यांग शिक्षकों को प्राथमिकता मिलेगी। गंभीर बीमारी सेे पीड़ित महिला-पुरूष को प्राथमिकता दी जाएगी। बीमारी के संबंध में प्रमाण पत्र एवं मेडिकल से संबंधित दस्तावेज की प्रति अनिवार्य रूप से लाना होगा।

  • Related Posts

    EXAM;पीएटी एवं पीपीवीटी.प्रवेश परीक्षा का आयोजन 21 जून को, ऑनलाइन आवेदन 27 अप्रैल तक

    0 कृषि विश्वविद्यालय,उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों में प्रवेश मिलेगारायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सांकरा, दुर्ग…

    ADMMISSION; PG एंट्रेंस टेस्ट 2026 का शेड्यूल जारी, 5 मई से शुरू होंगे एग्जाम, 30 अप्रैल से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

    भुवनेश्वर,ओडिशा में पोस्टग्रेजुएट सीटों पर एडमिशन चाहने वाले छात्रों के लिए अब एग्जाम की तारीखें आ गई हैं। स्टेट सिलेक्शन बोर्ड (SSB) ने कॉमन PG एंट्रेंस टेस्ट (CPET) 2026 का…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…