कृषिविवि के ‘अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस’ के राज्य स्तरीय समारोह में सीएम बघेल शामिल होंगे

0 कृषि विश्वविद्यालय द्वारा उत्पादित ‘‘इंदिरा बीज’’ की लॉन्चिंग, नवनिर्मित कृषक सभागार एवं क्लस्टर क्लास रूम का लोकार्पण, किसानों को उन्नत बीज, पौध सामग्री एवं कृषि यंत्रों का वितरण
रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग एवं छत्तीसगढ़ बायोटेक्नालॉजी प्रमोशन सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्यौहार अक्षय तृतीया के अवसर पर 22 अप्रैल, 2023 को ‘‘अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस’’ व्यापक रूप से मनाया जाएगा। इस दिन विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त महाविद्यालयों, अनुसंधान केन्द्रों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों में अक्ती तिहार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में शनिवार प्रातः 10 अजे से आयोजित ‘‘अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस’’ के राज्य स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हांगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह तथा कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर आयोजित एक कृषक सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे।
मुख्यमंत्री अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस कार्यक्रम की शुरूआत इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के प्रक्षेत्र में बीज पूजा एवं माटी पूजन के साथ करेंगे। बीजों की पूजा के उपरान्त वे खेतों में ट्रेक्टर अथवा हल चलाकर इन बीजों की बुआई करेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में 11.37 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित कृषक सभागार का लोकार्पण करेंगे तथा इसके साथ ही महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कैम्प कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

मुख्यमंत्री कृषि महाविद्यालय परिसर में 8.96 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित क्लस्टर क्लास रूम का लोकापर्ण भी करेंगे। कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस समारोह में वे कृषि विश्वविद्यालय द्वारा उत्पादित उन्नत किस्मों के उच्च गुणवत्तायुक्त एवं प्रमाणीकृत बीजों की ‘‘इंदिरा बीज’’ ब्रान्ड नेम से लॉन्चिंग करेंगे। वे इस अवसर पर आयोजित वृहद कृषक सम्मेलन में कृषकों को उन्नत बीज, पौध सामग्री एवं कृषि यंत्रों तथा उपकरणों सहित अन्य आदान सामग्री का वितरण भी करेंगे।

  • Related Posts

    HC; कृषि शिक्षक भर्ती में योग्यता को चुनौती, हाईकोर्ट ने शासन से मांगा जवाब

    बिलासपुर. लाेक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत कृषि शिक्षक पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा की योग्यता को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है. याचिका में कहा गया है कि एनसीटीई…

    IGKV; 27 जिलों के कृषि विज्ञान केन्द्रों में मिलेगा कौशल विकास प्रशिक्षण, कृषि-उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा

    रायपुर , छत्तीसगढ़ के ग्रामीण युवाओं, महिलाओं एवं कृषकों को कौशल, स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने की प्राथमिकता के अनुरूप इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा प्रदेश के कृषि विज्ञान…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व