ACCIDENT; खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस, उड़ गए परखच्चे, 2 महिलाओं की मौत और 3 घायल

महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरीज को इलाज के बाद ओडिशा लेकर जा रही एंबुलेंस राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

यह दुर्घटना बागबाहरा थाना क्षेत्र में देवाशीष स्कूल के पास हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस में सवार मरीज और अन्य लोग ओडिशा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि, मृतकों और घायलों की पहचान को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस उनकी पहचान की पुष्टि करने में जुटी है।

देवाशीष स्कूल के पास खड़ी ट्रक में घुसी एंबुलेंस

जानकारी के मुताबिक, एंबुलेंस क्रमांक CG 04 NH 7746 एक मरीज को इलाज कराने के बाद ओडिशा लेकर जा रही थी। इसी दौरान बागबाहरा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर देवाशीष स्कूल के पास एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। वाहन में सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

इस भीषण दुर्घटना में एंबुलेंस में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो महिलाओं और एक पुरुष को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को एंबुलेंस से बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों मृत महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे में घायल तीनों लोगों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद सभी घायलों को बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CBI; महादेव सट्टा मामलेमेन सौरभ चंद्राकर के खुलासे के बाद सीबीआई ने 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर मारे छापे

    रायपुर, महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के प्रमुख प्रमोटरों में से एक सौरभ चंद्राकर को ओमान से लाकर भारत में की जा रही पूछताछ रंग लाने लगी है। सौरभ चंद्राकर के…

    CRIME; दीपक टंडन के खिलाफ 6वीं FIR: कोयला का ठेका दिलाने के नाम पर ऐंठे 27.90 लाख, पैसे मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

    बिलासपुर, होटल कारोबारी दीपक टंडन के खिलाफ रायपुर, बिलासपुर और सक्ति जिले के बाद अब कोरबा जिले में 6वां FIR दर्ज हुआ है। कोयला का ठेका दिलाने के नाम पर…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत