CRIME; दीपक टंडन के खिलाफ 6वीं FIR: कोयला का ठेका दिलाने के नाम पर ऐंठे 27.90 लाख, पैसे मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

बिलासपुर, होटल कारोबारी दीपक टंडन के खिलाफ रायपुर, बिलासपुर और सक्ति जिले के बाद अब कोरबा जिले में 6वां FIR दर्ज हुआ है। कोयला का ठेका दिलाने के नाम पर 27 लाख 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित ने लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। दीपका पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।

दरअसल, वार्ड क्रमांक 09 निवासी अंकित सिंह के मुताबिक, उनके पिता महेंद्र सिंह के साथ पूर्व में 27 लाख 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। इस मामले में वर्ष 2020 में थाना दीपका में अपराध क्रमांक 160/2020 दर्ज कराया गया था। आरोप है कि बाद में दीपक टंडन ने समझौते के लिए शपथ पत्र दिया और पांच लाख रुपये तत्काल देने के साथ बाकी रकम धीरे-धीरे लौटाने का भरोसा दिलाया था।

बैंक में होल्ड मिला पांच लाख का चेक

अंकित सिंह का आरोप है कि 20 मई 2023 को दीपक टंडन ने पांच लाख रुपये का चेक दिया, लेकिन बैंक में जांच कराने पर चेक पहले से ही होल्ड पाया गया। इसके बाद जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने 10 जुलाई 2024 को कटघोरा कोर्ट में पेशी के दौरान रकम बैंक में जमा करने की बात कही।

बुधवारी चौक पर बुलाकर धमकाने का आरोप

शिकायत के अनुसार, 10 जुलाई 2024 को शाम करीब चार बजे दीपक टंडन ने अपने एक परिचित के माध्यम से अंकित सिंह को दीपका के बुधवारी चौक बुलाया। वहां पैसे मांगने पर कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोबारा रकम मांगने पर एससी-एसटी एक्ट में फंसाने और जान से मरवाने की धमकी भी दी गई। अंकित सिंह ने बताया कि इस घटना के बाद उन्होंने अपने पिता महेंद्र सिंह और साथी गौतम पोर्ते को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन डर के कारण उस समय पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई।

बिलासपुर पुलिस की गिरफ्तारी के बाद की शिकायत

शिकायतकर्ता के मुताबिक, हाल ही में बिलासपुर पुलिस द्वारा दीपक टंडन को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने हिम्मत जुटाकर थाना दीपका में लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

दीपक टंडन के खिलाफ अब तक पांच FIR दर्ज

  1. बिलासपुर का मामला: 29 अक्टूबर 2026 को शिकायत दर्ज हुई। आरोप है कि AI की मदद से शिकायतकर्ता की तस्वीर बदलकर तांत्रिक वेशभूषा में दिखाई गई और आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित की गईं। FIR क्रमांक 798/2026 है।
  2. रायपुर का मामला: आर्ट ऑफ लिविंग की छत्तीसगढ़ प्रमुख सरिता बाजपेयी की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ। आरोप सरकारी सील तोड़ने, होटल परिसर में प्रवेश और धमकी देने से संबंधित हैं।
  3. रायपुर का मामला: करीब 16,500 वर्गफीट जमीन और VIP रोड स्थित एटमॉस्फिरिया रेस्टोरेंट का सौदा 1.16 करोड़ रुपये में तय होने का दावा किया गया। शिकायत में 36,00,016.70 रुपये के भुगतान का उल्लेख है।
  4. रायपुर का मामला: 2023 मॉडल की टोयोटा फॉर्च्यूनर लीजेंडर बेचने के नाम पर 20 लाख रुपये लेने का आरोप है। शिकायत के अनुसार गाड़ी नहीं दी गई और रकम भी नहीं लौटाई गई।
  5. कोयला टेंडर: सक्ती के कारोबारी किशन शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकारी कोयला टेंडर दिलाने का भरोसा देकर 15 लाख रुपये लिए गए।

होटल कारोबारी की पत्नी बरखा गिरफ्तार

होटल कारोबारी दीपक टंडन और उसकी पत्नी बरखा टंडन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है. ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी मामले में रायपुर की तेलीबांधा पुलिस ने पूछताछ के बाद बरखा टंडन को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है. इधर सक्ती जिले में कोयला कारोबारी से ठगी मामले में दीपक टंडन के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज हुई है. दरअसल, दोनों आरोपियों के खिलाफ एकाएक धोखाधड़ी समेत कई अपराधिक मामले सामने आए हैं. रायपुर में कुल 3 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है. इसी संबंध में तेलीबांधा पुलिस बरखा टंडन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी. साक्ष्यों से पुष्टि के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. अब दीपक टंडन की पत्नी बरखा को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ED; महादेव सट्टा एप मामले में अब ईडी की गिरफ्त में सौरभ चंद्राकर, 7 दिन की मिली रिमांड

    रायपुर, महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बड़ी सफलता मिली है। ईडी ने इस मामले के प्रमुख आरोपियों में शामिल सौरभ चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया…

    ACCIDENT; काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत

    गौहाटी, असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के पास भीषण सड़क हादसे में 23 लोगों की जान चली गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-715 पर यात्री मिनी बस और कंटेनर ट्रक के बीच आमने-सामने…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत