बलौदाबाजार, छत्तीसगढ के बलौदाबाजार जिले के सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई बलौदाबाजार एवं ग्राम पंचायत टेमरी पलारी के प्रतिनिधिमंडल ने नवा रायपर पहुंचकर कृषि एवं आदिमजाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम से सौजन्य भेंट कर मुलाकात की एवं आदिवासी समाज के उत्थान ,ग्राम विकास, स्थानीय समस्याओं एवं विभिन्न समाजिक मुद्दों ,जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की।
इस अवसर पर युवा प्रभाग प्रदेश अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ सुभाष परते , कमलेश ध्रुव सर्व आदिवासी समाज प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़,भानु ध्रुव जिला उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज बलौदाबाजार , समाजसेवी दया राम ध्रुव, कृष्णा ध्रुव , ग्राम पंचायत टेमरी के सरपंच तानसेन चतुर्वेदी उपसरपंच नेहरू ध्रुव, राजेश नवरंगे,तोष राम साहू सचिव, नीलकमल साहू, शैलेंद्र घृतलहरे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे!







