केंद्रीय मंत्री बिश्वेश्वर टुडू हिरासत में ; संबलपुर हिंसा में जाने पर ओडिशा पुलिस ने की कार्रवाई, VHP और बजरंग दल ने बरगढ़ में 12 घंटे के बंद का किया आह्वान

संबलपुर,  वीएचपी और बजरंग दल ने ओडीसा के संबलपुर में हनुमान जन्मोत्सव के बाइक जुलूस पर हुए हमले के विरोध में बरगढ़ में बुधवार को 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। इधर केंद्रीय मंत्री बिश्वेश्वर टुडू को ओडिशा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। केंद्रीय मंत्री टुडू ओडिशा के हिंसा प्रभावित संबलपुर क्षेत्र में जा रहे थे। सुरक्षा का हवाला देकर पुलिस ने उनको जाने से रोका लेकिन नहीं मानने पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। टुडू के साथ ओडिशा बीजेपी अध्यक्ष मनमोहन सामल, सांसद सुरेश पुजारी, बसंत पांडा सहित दर्जन भर नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिरासत में लेने के बाद इनको थेलकोली पुलिस स्टेशन में बैठाया गया है।

विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने कहा कि बरगढ़ के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान, बाजार, दुकानें, सरकारी और निजी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बुधवार सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक पूरी तरह से बंद रहेंगे।

आपात सेवाओं के अलावा सभी वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद

वीएचपी के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस दौरान आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने वाले वाहनों के अलावा सभी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी जाएगी। वीएचपी के प्रवक्ता ने कहा कि 12 घंटे का ये बंद शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बंद के समर्थन में मंगलवार शाम बाइक रैली निकाली जाएगी। विहिप प्रवक्ता ने कहा कि संगठन को उम्मीद है कि यह बंद पूरी तरह सफल रहेगा।

संबलपुर में इंटरनेट सेवाओं पर बुधवार तक बढ़ाई गई रोक

इस बीच, संबलपुर प्रशासन ने मंगलवार को इंटरनेट सेवाओं पर रोक को बुधवार सुबह 10 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है। संबलपुर में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर हुई हिंसा में कथित संलिप्तता को लेकर अब तक 85 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

  • Related Posts

    NAXALITE; झीरम घाटी कांड में 13 साल बाद फैसले की घड़ी करीब, 10 अगस्त को जगदलपुर कोर्ट में अंतिम बहस

     जगदलपुर, छत्तीसगढ़ और देश के सबसे चर्चित और संवेदनशील आपराधिक मामलों में शामिल झीरम घाटी नक्सली हमले का मुकदमा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। करीब 13 वर्षों…

    CRIME; भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल गए जेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका…

    रायपुर, भगवान शिव पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने वाले छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल की जमानत याचिका खारिज हो गई. इसके साथ ही उन्हें 14 दिनों के…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र