छुई खदान धंसने से तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत; पांचवें की तलाश जारी

अंबिकापुर, सरगुजा के कोरिया जिले में छुई खदान धंसने से तीन महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। खदान के मलबे में दबे पांचवें व्यक्ति की खोजबीन की जा रही है। खदान अवैध रूप से संचालित थी।

घटना खड़गवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गढ़तर के मौहारीपारा रोड स्थित लोहरिया नदी के पास गांववाले लंबे समय से छुई मिट्टी निकालते हैं। यह स्थल अघोषित छुई खदान के रूप में प्रचलित हो गया है। बुधवार को कुछ लोग छुई मिट्टी निकालने यहीं गए हुए थे। खोहनुमा स्थल पर घुसकर लोग छुई मिट्टी निकाल रहे थे। शाम को अचानक छुई खदान का ऊपरी हिस्सा भरभराकर गिर गया। इसमें पांच लोग दब गए। घटनास्थल पर उपस्थित दूसरे लोगों ने हो हल्ला मचाना शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक चार लोगों को बाहर निकाल लिया गया था। चारों की मौत हो चुकी थी।

इनमें तीन महिलाएं व एक पुरुष है। पांचवें व्यक्ति की तलाश की जा रही है। मृतकों में तीन की पहचान भी कर ली गई है।मृतकों में ग्राम पंचायत गढ़तर निवासी मीराबाई, मानमती तथा देवानीबांध निवासी रामसुंदर शामिल हैं। एक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पांचवें व्यक्ति की खोजबीन जारी है।वह पुरुष है।

  • Related Posts

    HC ‘सुसाइड के अलावा कोई रास्ता नहीं था…’, पत्नी की आत्महत्या के लिए डॉक्टर पति को ठहराया जिम्मेदार

    बिलासपुर. पत्नी की आत्महत्या के एक मामले में हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा है कि लगातार ऐसा माहौल बनाना, जिसमें व्यक्ति को आत्महत्या के अलावा कोई…

    HC; आदेश का पालन नहीं करने पर आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को नोटिस

    बिलासपुर. आबकारी विभाग में पदस्थ प्रधान आरक्षक को विभागीय प्रतियोगी परीक्षा में सर्विस रिकॉर्ड (ACR) के अंक कम देकर अनुत्तीर्ण किए जाने के मामले में हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात