कैंसर और ट्यूमर के उपचार में सहायक हो सकती है नैनोटेक्नोलॉजी

0 एम्स में नैनोटेक्नोलॉजी पर सीएमई, रेडियोडायग्नोसिस और इमेजिंग में उपयोगिता पर चर्चा

रायपुर, नैनोटेक्नोलॉजी के चिकित्सा क्षेत्र में बढ़ते अनुप्रयोगों पर चर्चा के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में एक दिवसीय सीएमई आयोजित की गई। इसमें कैंसर और ट्यूमर के उपचार में नई तकनीक और रेडियोडायग्नोसिस और इमेजिंग में इसकी बढ़ती उपयोगिता के बारे में प्रमुख चिकित्सकों ने जानकारी प्रदान की।

नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंजसेज, नई दिल्ली और इंडियन स्टेम सेल स्टडी ग्रुप एसोसिएशन के साथ संयुक्त रूप से एम्स के अस्थि रोग विभाग ने सीएमई आयोजित की। इसका उद्घाटन करते हुए निदेशक प्रो. (डॉ.) नितिन एम. नागरकर ने नैनोटेक्नोलॉजी पर और अधिक शोध एवं अनुसंधान पर बल दिया। उनका कहना था कि इससे न केवल उपचार संभव है बल्कि टारगेटेड ड्रग थैरेपी और एक्यूरेट ड्रग डिलीवरी के माध्यम से यह कैंसर और ट्यूमर के इलाज में अधिक प्रभावकारी तकनीक बन सकती है। नैनोटेक्नोलॉजी की मदद से रेडियोडायग्नोसिस और इमेजिंग के क्षेत्र में भी काफी परिवर्तन आ रहे हैं। नए चिकित्सकों को इस प्रकार की सीएमई की मदद से इन्हें जानने में मदद मिलेगी।

अधिष्ठाता (अकादमिक) प्रो. आलोक चंद्र अग्रवाल ने बताया कि चिकित्सकों और चिकित्सा छात्रों को चिकित्सा शिक्षा की नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रकार की सीएमई आयोजित की जा रही हैं। अभी तक स्टेम सेल और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर दो सीएमई आयोजित की जा चुकी है। इसी कड़ी में नैनोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आ रहे परिवर्तनों की जानकारी देने के लिए देश के प्रमुख संस्थानों के चिकित्सकों को आमंत्रित किया गया।

एक दिवसीय सीएमई में प्रमुख रूप से आईआईटी, सीएसआईआर-आईएचबीटी, ट्रिपल आईटी और एकेडमी के वरिष्ठ चिकित्सकों और वैज्ञानिकों ने संबोधित किया। इसमें प्रमुख रूप से डॉ. एली मोहापात्रा, प्रो. एन.के. बोधे, प्रो. एन.के. अग्रवाल, प्रो. अमित चौहान, डॉ. हर्षल साकले, आईएमए के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता सहित वरिष्ठ चिकित्सकों ने भाग लिया।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व