खरीफ सिंचाई हेतु पानी देने धान बोनी शुरू होने के पहले नहर नालियों के मरम्मत हेतु ज्ञापन

रायपुर, सिंचाई बांधों से खेतों तक सिंचाई पानी पहुंचाने वाले अधिकांश नहर नालियों के क्षतिग्रस्त होने व गाद आदि जमा होने से आसन्न खरीफ फसल हेतु बांधों से छोड़े जाने वाला पानी खेतों तक पहुंच पाना मुश्किल है । इस स्थिति को देखते हुये जल संसाधन मंत्री रवीन्द्र चौबे को रायपुर जिला जल उपभोक्ता संस्था संघ के अध्यक्ष रहे भूपेन्द्र शर्मा ने ज्ञापन सौंप धान बोनी शुरू होने के पहले नहर नालियों की मरम्मत व गाद आदि हटवाने की प्रभावी व्यवस्था की मांग की है ।

  मेल से प्रेषित ज्ञापन में नहर नालियों की‌ हालत की जानकारी देते हुये बतलाया गया है कि बांधों से पानी छोड़ने के पहले इनकी मरम्मत व साफ सफाई काआ काम नहीं किया गया तो खेतों तक सिंचाई पानी पहुंचना मुश्किल हो जावेगा । अधिकतर नहर नालियों तक पहुंचने किसानों के खेतों से होकर आने जाने की‌ स्थिति को देखते हुये किसानो द्वारा धान बोनी शुरू करने के पहले मरम्मत कार्य पूरा करवा लेने का आग्रह करते हुये आगाह किया है कि धान बोनी होने के बाद किसान अपने खेतों से किसी वाहन को गुजरने नहीं देंगे और इस स्थिति में मरम्मत हेतु आवश्यक सामग्रियों का नहर नालियों तक पहुंचाना मुश्किल हो जावेगा व अतिरिक्त खर्च भी होगा ।

श्री शर्मा ने जानकारी दी है कि निस्तारी पानी ले जाने अधिकतर नहर नालियों को क्षतिग्रस्त ग्रामीणों द्वारा कर दिया जाता है । इसके साथ ही देखरेख के अभाव में भी ये नहर नालियां क्षतिग्रस्त हो जाती है । इसके अतिरिक्त इन नहर नालियों में  मिट्टी आदि का जमाव तो होता ही है , किसान इन नहर नालियों को‌ कूड़ादान समझ अपने खेतों का कचरा आदि भी इसमें डाल देते हैं जिसके चलते प्रभावी सिंचाई में रुकावट ‌होता है । कई माइनरों व‌ वितरक शाखाओं के गेट भी चोरी होने की जानकारी उन्होंने दी है । इधर जल प्रबंध संभाग क्रमांक 1 के अधीन आने वाले बंगोली सिंचाई उपसंभाग के सिंचाई पंचायतों के अध्यक्ष रहे हिरेश चंद्राकर , थानसिह साहू , गोविंद चंद्राकर , धनीराम साहू , चिंता वर्मा , प्रहलाद चंद्राकर , भारतेन्दु साहू , तुलाराम चंद्राकर सहित श्री शर्मा आदि ने कार्यपालन अभियंता एम बोरकर व अनुविभागीय अधिकारी ए के‌ पाटिल से बंगोली सिंचाई उपसंभाग के अधीन आने वाले सभी माइनरों व वितरक शाखाओं का अविलंब  निरीक्षण करवा मरम्मत आदि कार्य तत्काल कराने की मांग की है ।

ReplyForward
  • Related Posts

    IGKV; कृषि विश्वविद्यालय में 28 से 30 सितंबर तक ‘यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव’ एक हजार युवा शामिल होंगे

    0 सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का लोकार्पण भी होगारायपुर , छत्तीसगढ़ के युवाओं में नवचार, उद्यमिता विकास एवं प्रौद्योगिकी के व्यवसायीकरण को बढ़ावा देने के लिए इंदिरा गांधी…

    PADDY; धान खरीदी के लिए नए उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था पर जोर, सूखत में कमी लाने की हिदायत

    रायपुर, खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के प्राधिकृत अधिकारी शशिकांत द्विवेदी की अध्यक्षता…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर