POLITICS; विधायक पुरन्दर मिश्रा की राजधानी रायपुर में पदयात्रा सप्ताह 25 सितंबर से, 2 अक्टूबर को होगा समापन

रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा संकल्प को साकार करने तथा जनसेवा और जनजागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक “पदयात्रा सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। आठ दिनों तक चलने वाले इस अभियान में नशामुक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने जैसे विषयों को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

आज दोपहर भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता में विधायक पुरंदर मिश्रा ने बाताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाला यह अभियान सेवा, संकल्प और जनभागीदारी की भावना को समर्पित रहेगा।

*27 वर्षों से पदयात्रा के माध्यम से जनजागरण का संकल्प*

विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि पदयात्रा उनके लिए केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा और जनजागरण का निरंतर संकल्प है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने गृह ग्राम सराईपाली दुर्गापाली से पदयात्रा की शुरुआत की थी और पिछले 27 वर्षों से लगातार पदयात्रा के माध्यम से समाज में जनजागरूकता का संदेश पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से लोगों से सीधे संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को समझना और समाजहित के विषयों पर जागरूकता पैदा करना उनके सार्वजनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।

*26 वर्षों में 22,640 लोगों को नशामुक्ति के लिए किया प्रेरित*

पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण उनके लंबे जनजागरण अभियान का प्रमुख संकल्प रहा है। उनके अनुसार पिछले 26 वर्षों के दौरान लगातार चलाए गए जनजागरूकता प्रयासों के माध्यम से 22,640 लोगों को नशामुक्ति की दिशा में प्रेरित करने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करता, बल्कि परिवार और समाज के भविष्य पर भी असर डालता है। इसलिए “पदयात्रा सप्ताह” के दौरान नशामुक्ति के संदेश को विशेष रूप से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे पदयात्रा का शुभारंभ*

“पदयात्रा सप्ताह” का शुभारंभ 25 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा, तेलीबांधा थाना चौक में माल्यार्पण के साथ होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप पूर्व सांसद सुश्री सरोज पांडे, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा , विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी मोतीलाल साहू की उपस्थिति रहेगी। माल्यार्पण के पश्चात विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में पदयात्रा प्रारंभ होगी। पदयात्रा तेलीबांधा होते हुए शहीद भगत सिंह चौक, गौरव पथ पहुंचेगी, जहां प्रथम दिवस का समापन होगा। इस दौरान रविग्राम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया जाएगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DJP; इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौट रहे किरण सिंह देव, संभालेंगे BJP की कमान

    रायपुर, सड़क हादसे में घायल छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव दिल्ली में उपचार के बाद कल बुधवार को छत्तीसगढ़ लौटेंगे। वे दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास से रवाना होकर…

    POLITICS; बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर बोले मंत्री खुशवंत साहेब-कांग्रेस परिवार और समाज को बांटने की राजनीति कर रही

    0 भाजपा के बड़े नेता सरकार से नाराज! डॉ. चरणदास महंत बोले- मंत्री कंबल ओढ़कर घी पी रहे, रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त बड़ा उलटफेर हुआ, जब कैबिनेट…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर