गुंडागर्दी; घर में घुसकर बाप-बेटे पर जानलेवा हमला, पिता की चाकू गोदकर की हत्या

रायपुर, राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा थाना इलाके में घर में घुसकर बाप-बेटे पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में पिता की मौत हो गई है, वहीं बेटा घायल है। मृतक कुंदरू गांव निवासी जितेन्द्र पाल है और उसके घायल बेटे का नाम आयुश पाल है। मृतक जितेन्द्र पाल भाजपा के नशा मुक्ति प्रदेश प्रभारी थे और आरएसएस से भी जुड़े थे। सूचना पर तिल्दा थाना पुलिस समेत साइबर और FSL की टीमें मौके पर पहुंची है। दोनों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां घायल बेटे का इलाज किया जा रहा है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से सभी आरोपित फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार जलसो गांव निवासी आशु उइके उसके चाचा ईशु उइके ने अपने 6-7 साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपितों ने चाकू से गोदकर जितेन्द्र पाल की हत्या की। इलाके में रंगदारी का वर्चस्व की पुरानी रंजिश के चलते आरोपित आशु उइके ने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर हत्या की। और आरोपित मौके से फरार हो गया। हालांकि अभी तक पूरी तरह से सपष्ट नहीं हो पाया कि यह हत्या क्यो की गई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302, 307, 458, 147, 148, 149, 294, 506 (इ) के तहत एफआइआर दर्ज कर जांच में जुट गई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार पुराने विवाद को लेकर के हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।

  • Related Posts

    RAPE; स्कूल मैदान में शराब पिलाकर गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार,बिलासपुर की पीड़िता ने दर्ज कराया मामला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को चुनौती देती एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। बिलासपुर जिले के चकरभाठा इलाके की रहने वाली एक महिला को कुछ युवकों…

    RAIN; उफनते नाले में बही कार, 3 की मौत, 4-5 लापता, वाहन में 11 लोग थे सवार , रेस्क्यू जारी

    राजगढ़, मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में जारी भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच सारंगपुर ब्लॉक के पडाना इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। देवास…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र