ग्रेड पे व अन्य भत्तों में वृद्धि के लिए नर्सों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल किया; 20 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे 

रायपुर, छत्तीसगढ़ नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन के आव्हान पर बुढ़ातालाब धरनास्थल  पर सांकेतिक एक दिवसीय हड़ताल किया। आंदोलनकारियों के प्रतिनिधियों ने सीमित संख्या में एक दिवसीय आंदोलन कर अपनी चार सूत्रीय मांगों के लिए आंदोलन किया। बजट सत्र में मांग पूरा न होने पर 20 मार्च मार्च से अनिश्चितकालीन आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।   

 नर्सेस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ रीना राजपूत एवं सचिव श्रीमती नीलिमा शर्मा ने बताया है कि नर्सों की चार सूत्रीय मांग में प्रमुख रूप से ग्रेड पे में वृद्धि, वेतन विसंगति दूर कर वेतनमान में वृद्धि, नर्सिंग अलाउंस, ड्रेस एलाउंस एवं पद परिवर्तन की मांग वर्षो से की जा रही है। प्रशासन की अनुमति न मिलने के कारण सीमित संख्या में प्रतिकात्मक आंदोलन बूढ़ा तालाब धरना स्थल में किया गया। इस आंदोलन का छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने समर्थन किया है। संघ के महामंत्री उमेश मुदलियार, महामंत्री, उप प्रांतीय अध्यक्ष विश्वनाथ ध्रुव, जिला शाखा अध्यक्ष रामचंद्र ताण्डी, संभागीऊ संरक्षक सीएल दुबे पीएचई संयोजक विमल चंद कुंडू, शिक्षक समिति के संयोजक पीतांबर पटेल, ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन का समर्थन करते हुए संबोधित किया। आंदोलनकारियों को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा एवं कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने भी संबोधित कर समर्थन किया। आज का आंदोलन श्रीमती नमिता डेनियल, कु दीपिका तिर्की, श्रीमती दीप्ति सिन्हा, श्रीमती भावना ध्रुव, श्रीमती सुमन देवांगन, श्रीमती वंदना सेमुएल, श्रीमती दुर्गेश्वरी साहू, श्रीमती प्रवंचना के नेतृत्व में आंदोलन किया गया। बजट सत्र में मांग पूरा ना होने पर 20 मार्च से अनिश्चितकालीन आंदोलन करने की घोषणा भी की गई।

ReplyForward
  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…