चक्रवात से बदला छत्‍तीसगढ़ का मौसम; अगले तीन-चार दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ में इन दिनों हर दिन हो रही हल्की वर्षा ने गर्मी के प्रभाव को काफी कमजोर कर दिया है। इसका असर तापमान पर भी देखा जा रहा है। सामान्य तौर पर मार्च के अंतिम दिनों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है। सप्ताहभर से यह 34 डिग्री से कम पर ही है। रविवार को भी शाम को अचानक मौसम बदल गया। आसपास हुई वर्षा का असर राजधानी में देखा गया। राजधानी में ठंडी हवाएं चलनी लगी और तापमान में गिरावट गिरावट देखी गई।

मौसम में बदलाव से गर्मी से राहत मिली

बदली-वर्षा के कारण मौसम में आए बदलाव अगले कुछ दिन राहत देने वाला होगा। चार दिन में अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। इससे गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन हवा की गति थमने के कारण उमस परेशान कर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक वातावरण में स्थिरता बनी रह सकती है।

गरज चमक के साथ अंधड़ की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण हरियाणा और उससे लगे राजस्थान के ऊपर स्थित है। एक द्रोणिका/हवा की अनियमित गति कर्नाटक से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक स्थित है। इसके प्रभाव से 27 मार्च को एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर