ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

जगदलपुर, छत्तीसगढ के दक्षिण बस्तर में दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर 3 मार्च को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी ACM राजेश पुनेम ढेर हो गया. जिसका शव बरामद कर लिया गया है. वहीं मौके से SLR, INSAS, पिस्टल सहित भारी मात्रा में हथियार भी मिले हैं. मुठभेड़ स्थल से बरामद माओवादि पुरूष शव की पहचान राजेश पुनेम एसीएम(ACM), भैरमगढ़ एरिया कमेटी निवासी ग्राम बुरजी, थाना गंगालूर, जिला बीजापुर, के रुप में की गई है । उस पर 5 लाख रु. का ईनाम था।

जानकारी के मुताबिक,होली पर 3 मार्च को थाना गीदम क्षेत्र अंतर्गत गुमलनार, गिरसापारा और नेलगोड़ा के बीच जंगल-पहाड़ क्षेत्र में नक्सली सामग्री और हथियार डम्प होने की विश्वसनीय आसूचना प्राप्त हुई. उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा निर्देश और उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) राहुल कुमार उईके के नेतृत्व में डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स के जवानों का बल योजनाबद्ध तरीके से रवाना किया गया. लगभग 12:30 बजे पुलिस बल संभावित डम्प स्थल की ओर रवाना होकर जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सघन सर्चिंग एवं घेराबंदी कर आगे बढ़ रहे थे. रात लगभग 8:30-09:00 बजे पहले से घात लगाए बैठे भैरमगढ़ एरिया कमेटी के 08-10 सशस्त्र माओवादियों द्वारा पुलिस पार्टी की हत्या कर हथियार लूटने की नीयत से अवैध स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध जानलेवा फायरिंग की गई.

पुलिस पार्टी द्वारा तत्काल उचित आड़ लेकर माओवादियों को आत्मसमर्पण हेतु चेतावनी दी गई, किंतु उनके द्वारा फायरिंग लगातार जारी रखी गई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निर्देशानुसार जवानों द्वारा आत्मसुरक्षार्थ संयमित एवं सटीक जवाबी फायरिंग की गई। पुलिस के प्रभावी कार्यवाही से माओवादी कमजोर पड़कर पीछे हटने लगे तथा घने जंगल, पहाड़ी भू-भाग एवं अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए.

नक्सली का शव और हथियार बरामद

मुठभेड़ उपरांत सर्चिंग के दौरान मुठभेड़ स्थल की बारीकी से सघन तलाशी करने पर 01 पुरुष सशस्त्र माओवादी का शव सहित निम्नलिखित सामग्री बरामद की गई.

01 नग एसएलआर(SLR) रायफल
01 नग इंसास(INSAS) रायफल
01 नग पिस्टल(PISTOL)मय मैगजीन
01 नग वॉकी-टॉकी सेट
01 नग एसएलआर मैगजीन
06 नग एसएलआर जिंदा राउंड
01 नग एसएलआर का खाली खोखा
03 नग इंसास मैगजीन
05 नग इंसास जिंदा राउंड
18 नग इंसास मिसफायर राउंड
03 नग इंसास के खाली खोखे
05 नग पिस्टल का जिंदा राउंड
01 नग पिस्टल का खाली खोखा
01 नग पोच

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PROTEST; फ्रांस में भड़का आक्रोश?, महंगाई से लेकर बदहाल स्कूलों तक, सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग

     पेरिस, फ्रांस में बढ़ती महंगाई और फ्यूल की कीमतों के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं. शुरुआत में छात्रों की समस्याओं को लेकर उठी आवाज अब महंगाई तक आ…

    STAMPEDE; कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ में 19 मौतें के बाद छह अरेस्ट, विपक्ष के हमले पर CM शुभेंदु अधिकारी बोले …

    कोलकाता; पश्चिम बंगाल के कोलकाता में चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ होने के कारण कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है. सीम शुभेंद्रू ने बाताया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा