STAMPEDE; कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ में 19 मौतें के बाद छह अरेस्ट, विपक्ष के हमले पर CM शुभेंदु अधिकारी बोले …

कोलकाता; पश्चिम बंगाल के कोलकाता में चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ होने के कारण कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है. सीम शुभेंद्रू ने बाताया कि “पहले 17 लोगों की मौत हुई बाद में दो की. इस हादसे में 24 घायल लोग ख़तरे से बाहर हैं और एक की हालत थोड़ी गंभीर है. हमने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. गृह मंत्री (अमित शाह) का कार्यक्रम था, उसे भी रद्द कर दिया गया है.”

कोलकाता से बीबीसी के सहयोगी पत्रकार प्रभाकर मणि तिवारी ने बताया है कि शुभेंदु अधिकारी ने मारे गए हर व्यक्ति के परिवार को 25 लाख रुपये के मुआवज़े की घोषणा की है और कहा है कि हर परिवार से एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी. हर घायल के इलाज का ख़र्च सरकार देगी और उन्हें पांच लाख का मुआवज़ा दिया जाएगा.

हादसे में ज़्यादातर महिलाओं और बच्चों की मौत हुई है. मुख्यमंत्री ने बताया है कि कोलकाता हाईकोर्ट के जज से मामले की जांच कराई जाएगी.पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया है कि यह हादसा शनिवार शाम क़रीब 7:30 बजे हुआ है.कोलकाता पुलिस की एएफएस टीम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. जो भी लापरवाही का दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पश्चिम बंगाल में क़रीब 58 हज़ार जगहों पर दुर्गा पूजा आयोजित हो रही है. दुर्गा पूजा इस राज्य का सबसे बड़ा और मशहूर त्योहार है.कोलकाता और अन्य कई जगहों के पूजा पंडाल के देखने के लिए दूसरे राज्यों से भी लोग पहुंचते हैं, इस वजह से राज्य के पूजा पंडालों में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ होती है.

चोरबागान में आयोजित होने वाली पूजा 90 साल से ज़्यादा पुरानी है, लेकिन यहां पहले कभी ऐसी घटना देखने को नहीं मिली है.एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि “पहले यहां कभी ऐसा नहीं हुआ है. 91 साल हो गए हैं. अचानक बारिश हो गई, जिससे पैर फिसलने के कुछ लोग गिर गए.”चोरबागान पूजा पंडाल को देखने के लिए पहले भी ऐसी ही बहुत ज़्यादा भीड़ होती थी, लेकिन इस बार ऐसी घटना हो गई.

 “वहां जगह काफ़ी संकरी थी. काफ़ी लोग कतार में खड़े थे. वहां पूरी तरह अंधेरा था और एक भी लाइट नहीं लगी थी. मेरी नातिन और अन्य बच्चे मेरे साथ थे. दो बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं. मैं भी गिर गया था. वहां हादसे के आधे घंटे तक कोई पुलिस या कोई कार्यकर्ता मौजूद नहीं था.””यह नहीं पता कि भगदड़ क्यों हुई, लेकिन यह हादसा भगदड़ की वजह से हुई. काफ़ी बारिश हो रही थी.” एक महिला चश्मदीद ने बताया, “यहां बहुत भीड़ हो गई और भीड़ की वजह से लोग गिर गए.” “यहां 91 साल से पूजा हो रही है. लोगों को भी समझना चाहिए कि एक महीने के बच्चे के साथ इतनी भीड़ में नहीं आना चाहिए.”

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PROTEST; फ्रांस में भड़का आक्रोश?, महंगाई से लेकर बदहाल स्कूलों तक, सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग

     पेरिस, फ्रांस में बढ़ती महंगाई और फ्यूल की कीमतों के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं. शुरुआत में छात्रों की समस्याओं को लेकर उठी आवाज अब महंगाई तक आ…

    ACCIDENT; ग्‍वालियर में बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंदा, 14 की मौत, 39 से ज्‍यादा घायल, 7 की हालत गंभीर

    भोपाल, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास रविवार देर रात अनाज से भरे एक बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं और दुकानों को रौंद दिया. इस भीषण हादसे…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा