MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

रायपुर, राजधानी रायपुर के नजदीकी क्षेत्र आरंग में होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब वार्ड नंबर 2 स्थित साहू पारा में कुछ हुड़दंगियों ने एक 18 वर्षीय युवक की नृशंस हत्या कर दी। मृतक की पहचान रामनगर चौक निवासी नीरज लोधी के रूप में हुई है। नीरज अपने घर का इकलौता चिराग था, जिसकी मौत के बाद पूरे परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, मृतक नीरज लोधी होली के दिन अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर घूमने निकला था। जैसे ही वे साहू पारा पहुंचे, वहां पहले से हुड़दंग कर रहे युवकों के एक समूह ने उन्हें रोक लिया। चश्मदीदों के मुताबिक, हुड़दंगियों ने नीरज को चलती बाइक से नीचे गिरा दिया और बिना किसी बड़ी वजह के उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के दौरान नीरज के साथ मौजूद उसके दो दोस्तों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि हमलावरों ने नीरज पर बेहद क्रूरता से वार किए थे। उसके शरीर पर चाकू के तीन गहरे निशान मिले हैं, साथ ही उसके सिर पर भी गंभीर चोट के निशान हैं। अधिक खून बह जाने और गंभीर चोटों के कारण नीरज की मौके पर ही मौत हो गई।

इस जघन्य हत्याकांड के बाद साहू पारा और आसपास के क्षेत्रों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अभी नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर गश्त बढ़ा दी गई है। आरंग पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, सभी आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस की एक टीम संदिग्धों के घरों पर दबिश दे रही है और फरार युवकों की तलाश में आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACB/EOW; अब IAS समीर विश्नोई की करोड़ों की संपत्तियां जब्त,महासमुंद में 22 एकड़ जमीन शामिल

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर में एसीबी और ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई की करोड़ों रुपये की संपत्तियां अटैच कर ली हैं।…

    CRIME; कृषि अधिकारी ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, पुलिस जांच शुरु

    महासमुंद, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कृषि विभाग दफ्तर में अधिकारी प्रवीण पटेल ने डॉक्यूमेंट की फोटो खींचने पर पत्रकार की पिटाई कर दी। बचाने आए वकील से भी मारपीट की। घटना का…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……