चिकित्सा शिक्षा संचालनालय; डिप्टी और असि. डायरेक्टर समेत 40 पदों पर होगी भर्ती

रायपुर, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय में डिप्टी डायरेक्टर व असिस्टेंट डायरेक्टर के खाली पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके साथ ही क्लास एक से चार के अधिकारियों व कर्मचारियों के भी पदों को भरा जा रहा है। विभाग में कुल 40 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। वहां से मंजूरी मिलते ही क्लास तीन व चार के कर्मचारियों की भर्ती व्यापमं से की जाएगी। प्रदेश में लगातार नए मेडिकल व नर्सिंग कॉलेजों की संख्या बढ़ रही है।

यही नहीं अब कमिश्नर कार्यालय भी खुल गया है। इसके कारण संचालनालय में अधिकारियों समेत जरूरी स्टाफ की कमी होने लगी है। क्लर्क से लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर, चपरासी के पद बढ़ाए जाएंगे। डीएमई कार्यालय में वर्तमान सेटअप तब के हैं, जब प्रदेश में केवल तीन सरकारी मेडिकल कॉलेज थे। अब कॉलेजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है, जिसमें 10 सरकारी हैं।

वहीं नर्सिंग कॉलेज भी बढ़कर 145 हो गए हैं। मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग, फिजियोथैरेपी कॉलेजों का सेक्शन अलग होता है। स्थापना, वित्त, छात्र शाखा समेत दूसरी शाखाओं की भी जरूरत पड़ती है। डीएमई कार्यालय तीन माह पहले नवा रायपुर के सेक्टर 19 में पूरी तरह शिफ्ट हो गया है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टर डिप्टी डायरेक्टर या ओआईसी के बतौर सेवाएं दे रहे हैं। मेडिकल कॉलेज व डीएमई कार्यालय पास होने के कारण ये डॉक्टर आसानी से अपनी ड्यूटी कर रहे थे। लेकिन अब परेशानी हो रही है।

  • Related Posts

    HC; पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! मिलेगा छठवें-सातवें वेतनमान का बकाया एरियर, हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

     बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार को 120 दिनों के भीतर छठवें और सातवें वेतनमान का बकाया एरियर भुगतान करने का निर्देश दिया है।…

    IRRIGATION; पैरी लिंक नहर,सिरपुर बैराज और बस्तर की उद्वहन योजनाओं को मिलेगी गति

    0 सिंचाई परियोजनाओं में लाएं तेजी, भू-अर्जन और क्लीयरेंस के कार्य शीघ्र करें पूरा- मुख्य सचिव’ रायपुर, 08 मई 2026/ छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने राज्य में स्वीकृत विभिन्न…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…