चुनाव के पहले आयोग सख्त; आचार संहिता का इंतजार ना करें, शराब- ड्रग्स की ढुलाई पर एक्शन लें

रायपुर, भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी, सभी संभागों के आयुक्त और पुलिस रेंजों के IG के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की जिलेवार समीक्षा की गई। यहां आयोग ने सभी अधिकारियों से कहा शराब, ड्रग्स के ट्रांसपोर्टेशन पर कड़ी निगरानी रखें। आयोग ने अधिकारियों से कहा है कि आचार संहिता का इंतजार किए बगैर कार्रवाई करें। एसपी और कलेक्टरों को ये भी कहा कि किसी भी तरह की कार्रवाई से डरने की जरूरत नहीं है।

आयोग ने शुक्रवार को दिनभर चली बैठक में मतदान केंद्रों में व्यवस्था, ईवीएम और वीवीपैट की उपलब्धता और रखरखाव के साथ ह्यूमन रिसोर्स, वाहन और शिकायत के निवारण के मैनेजमेंट की समीक्षा की।बैठक में निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय और अरूण गोयल भी मौजूद रहे।

उन्होंने राज्य में चल रहे मतदाता सूची के दूसरे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रगति की जानकारी ली और निर्वाचक नामावली को बिना किसी गलती के बनाए जाने पर जोर दिया। आयोग ने मतदाता सूची का पुनरीक्षण पूरी गंभीरता, सूक्ष्मता और सावधानी से करने को कहा। आयोग ने इपिक कार्ड की प्रिंटिंग और वितरण की भी जानकारी ली।

लग ही नहीं रहा कि राज्य में चुनाव होने वाले हैं- आयोग
कलेक्टर और एसपी की बैठक में चुनाव आयोग का तेवर काफी तल्ख थे। उन्होंने जिलों में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। जिसके बाद अधिकारियों ने कहा कि आप लोग आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने का इंतजार क्यों कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि उससे पहले कुछ किया ही नहीं जाएगा। राज्य में लग ही नहीं रहा कि चुनाव होने वाले हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; ताड़मेटला नरसंहार केस में सभी आरोपी बरी, कोर्ट ने जांच एजेंसियों पर उठाए सवाल, 76 जवान मारे गए थे

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित ताड़मेटला नरसंहार मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को बरी किए जाने के निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा है। चीफ…

    CRIME; धान खरीदी में 10 लाख की गड़बड़ी, पूर्व पदाधिकारियों पर FIR, दस कर्मियों के खिलाफ जुर्म दर्ज करने की तैयारी

    रायपुर, रायपुर जिले के धरसीवां क्षेत्र की कृषि सहकारी समिति की ग्राम खौना शाखा में बीते खरीफ सीजन के दौरान धान खरीदी में बड़ी अनियमितता सामने आई है। मामले में…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…