GOVERNOR; तमिलनाडु से उडीसा तक 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, मप्र. के ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड की कमान

नईदिल्ली, देश के छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति हुई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार 12 अक्टूबर को नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इनमें मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर अब केरल की जिम्मेदारी संभालेंगे। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु भेजा गया है।ओडिशा, कर्नाटक और सिक्किम में भी नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।

ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आदेश में मध्य प्रदेश के डॉ. ढाल सिंह बिसेन का नाम भी शामिल है। उन्हें उत्तराखंड के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिसेन मध्य प्रदेश के सिवनी और बालाघाट क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वे तीन बार विधायक और एक बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। अब उन्हें उत्तराखंड में संवैधानिक प्रमुख की जिम्मेदारी मिली है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RPF; साहस, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता का सम्मान,रेलवे सुरक्षा में समर्पण का प्रतीक है रेसुब

    *रेलवे सुरक्षा बल  का 42वाँस्थापना दिवस समारोह रायपुर, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने आज 12 अक्टूबर, 2026 को अपना 42वाँ स्थापना दिवस औपचारिक परेड तथा प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी के साथ इंस्टीट्यूट…

    NHAI;तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद, अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, यातायात बेहतर बनाने पर जोर

    0रिंग रोड नंबर-1 के भाठागांव क्षेत्र में भी कार्रवाई रायपुर, राजधानी रायपुर में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने  भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा