छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा की 7 जुलाई के आंदोलन की बनी रणनीति

रायपुर,छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक उमेश मुदलियार एवं जिला महासचिव राजेश सोनी ने संयुक्त रुप से बताया कि आज रायपुर जिले के राजपत्रित अधिकारी संघ कार्यालय, शंकर नगर रायपुर में बैठक आहूत की गई थी जिसमें विभिन्न संघों के प्रांताध्यक्ष, प्रांतीय पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर कर्मचारी अधिकारियो की 4 सूत्रीय मांगों में छठवे वेतनमान के आधार पर देयक गृह भाड़ा भत्ते को सातवे वेतनमान के आधार पर केन्द्रीय दर पर पुनरीक्षित करने, राज्य के कर्मचारियों एवें पेंशनरों को केन्द्र के समान देय तिथि से मंहगाई भत्ता, कर्मचारियों की विभिन्न मांगों हेतु गठित पिंगुआ कमेटी एवं वेतन विसंगति के लिये गठित सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति को जारी करने एवं विभिन्न लंबित संवर्गीय पदोन्न्ति, समयमान, अनियमित कर्मचारियों की नियमितीकरण, पुरानी पेंशन का लाभ प्रथम नियुक्ति तिथि से देने आदि हेतु संयुक्त मोर्चा के बैनर तले 7 जुलाई 2023 को अटल नगर, नवा रायपुर में प्रांतस्तरीय धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है। 

बैठक में सर्व सम्मिति से निर्णय लिया गया है कि 05 एवं 06 जुलाई 2023 को रायपुर एवं नवा रायपुर के विभिन्न कार्यालयों में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सतत् संपर्क अभियान चलाया जायेगा, जिससे प्रत्येक संघों से 5-5 पदाधिकारी अपने संघों से नाम जिला संयोजक को दर्ज करावेगे एवं वे सभी पदाधिकारी निर्धारित तिथि में कलेक्टर गार्डन रायपुर में प्रातः 11.00 बजे उपस्थित होकर विभिन्न कार्यालयों में जाकर जनसंपर्क अभियान चलायेगे एवं सामूहिक अवकाश हेतु निर्धारित प्रपत्र में कर्मचारियों अधिकारियों से फार्म अपने कार्यालय में जमा करने हेतु प्रेरित करेगे। 

07 जुलाई 2023 के पश्चात् भी सरकार यदि कर्मचारियों की मूलभूत मांगों पर विचार नही करती है तो अनिश्चितकालीन आंदोलन 01 अगस्त 2023 से किया जावेगा। उक्त बैठक में कमल वर्मा प्रांतीय संयोजक, बी.पी.शर्मा,संजय सिंह, चंद्रशेखर तिवारी पंकज पांडे, अजय तिवारी उमेश मुदलियार एवं राजेश सोनी, रामचंद्र तांडी आलोक जाधव पीताम्बर पटेल महेन्द्र सिंह बघेल चैनसिंह पटेल फारुक कादरी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    CRIME; महिला आयोग ने महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को गंभीरता से लिया

    रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने शनिवार को संजय बघेल और सुरेन्द्र वर्मा द्वारा फेसबुक पर महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों,…

    TEACHER; छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक के 795 पदों पर निकली भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत सहायक शिक्षक (LSAT-26) भर्ती…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र