RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

0 अश्लील एवं द्विअर्थी गानों के खिलाफ जन जागरण के संकल्प के साथ भिलाई में संपन्न हुआ अभा. रेडियो श्रोता सम्मेलन

रायपुर, छत्तीसगढ़ रेडियो श्रोता संघ के संयोजक अशोक बजाज ने रेडियो अथवा अन्य संचार माध्यमों से प्रसारित होने वाले अश्लील एवं द्विअर्थी गानों पर आपत्ति प्रकट करते हुए कहा कि यह पाश्चात्य संस्कृति की देन है, इससे समाज में विकृति बढ़ रही है. भारतीय सभ्यता पर आधारित पुराने फ़िल्मी गीत भावपूर्ण, कर्णप्रिय, प्रेरक एवं सदाबहार हैं। इसमें हृदय को छू लेने वाले संगीत और गहरे अर्थ वाले शब्दों का अद्भुत मेल होता है।

उक्त उदगार उन्होनें रेडियो श्रोता दिवस के अवसर पर भिलाई में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय रेडियो श्रोता सम्मेलन के उदघाटन सत्र में व्यक्त किये। उन्होंने रेडियो श्रोताओं से अश्लील गानों से परहेज करने तथा इसके खिलाफ देश भर में जन-जागरण करने की अपील करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हम सबका दायित्व है. नईदिल्ली में सीजेपी आंदोलन में फूहडतापूर्ण मेलोडी गानों ने एकबार फिर इस ओर लोगों का ध्यान खींचा है।

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य श्री बजाज ने कहा कि आकाशवाणी एवं विविध भारती के कार्यक्रमों से गुणवत्तायुक्त हिंदी सीखने व बोलने में मदद मिलती है। हिंदी के प्रचार प्रसार में रेडियो श्रोताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर रेडियो श्रोता संघों का फेडरेशन बनाया जाएगा । फेडरेशन रेडियो को जीवंत बनाये रखने तथा उनके कार्यक्रमों की गुणवत्ता सुधारने में प्रभावी भूमिका अदा करेगा। श्री बजाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम के लिए रेडियो को माध्यम बनाए जाने देश में रेडियो की महत्व बड़ी है।

अखिल भारतीय रेडियो श्रोता सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, बिहार, तेलंगाना, राजस्थान, झारखंड, दिल्ली, उड़ीसा, कर्नाटक एवं पश्चिम बंगाल सहित देश के 18 राज्यों के 600 से अधिक रेडियो श्रोताओं ने भाग लिया. सम्मेलन में मुख्य रूप से परसराम साहू, विविध भारती मुंबई के संतोष जाधव, धमेंद्र यादव, जी. श्याम, डॉक्टर उदय कुमार धबर्डे,  आकाशवाणी रायपुर के डायरेक्टर पंकज मेश्राम, उद्घोषक दीपक हटवार, श्याम वर्मा, मनिंदर सिंह , चमन सालवार, ज्ञान भूषण शर्मा,  जगन्नाथ बसैये, महेंद्र मोदी, प्रदीप शाह, अशोक श्याम कुंवर, मुकेश शर्मा , तारक सचदेव, कमलकांत गुप्ता, छेदुलाल यादव, झावेंद्र ध्रुव, विनोद बण्डलकर, प्रकाश इंगोले, शोभितकांत झा व दिनेश पाल आदि उपस्थित रहे। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    नई दिल्ली. दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. 75 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया को अलविदा…

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    अर्जुन तिवारी रायपुर, शिव पटेल द्वारा निर्मित आसू झरत हे दाई ग्यारह अक्टूबर को रिलीज होगी। सरल स्वभाव के धनी शिव पटेल द्वारा निर्मित आसू झरत हे दाई भक्ति गीत…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा