MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

उज्जैन,  उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल “मिस वर्ल्ड 2026” प्रतियोगिता में भारत की उम्मीद बनकर वियतनाम पहुंची है । सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह 7 देशों की सुंदरियों के साथ ‘ओम शांति ओम’ की सिग्नेचर स्टेप करती नजर आ रही है। मध्य प्रदेश से पहली बार कोई प्रतिभागी इस मंच तक पहुंची है ।
उज्जैन की निकिता पोरवाल 73वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी । ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024’ का खिताब जीतने वाली निकिता वियतनाम में 120 देशों की प्रतिभागियों के बीच मुकाबला करेंगी । अभिनेत्री, लेखिका और थिएटर कलाकार निकिता आदिवासी महिलाओं और बच्चों के लिए भी काम करती है ।

महाकाल की नगरी की बेटी अब विश्व मंच पर तिरंगा लहराने को तैयार है । “फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024” निकिता पोरवाल वियतनाम में होने वाली 73वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी । दुनिया के 120 देशों की प्रतिभागियों के बीच निकिता विश्व सुंदरी का ताज जीतने की चुनौती पेश करेंगी । ग्रैंड फिनाले 5 सितंबर 2026 को वियतनाम में होगा । निकिता का जन्म उज्जैन में हुआ । साल 2024 में मुंबई में हुए फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतकर वह मध्य प्रदेश की पहली मिस इंडिया बनीं । तभी से वह मिस वर्ल्ड की तैयारी में जुटी थीं ।

“वायरल हुआ ‘ओम शांति ओम’ डांस”

मिस वर्ल्ड की तैयारियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । इसमें निकिता ग्वाटेमाला, कोलंबिया, मलेशिया, वेनेजुएला, वियतनाम और डोमिनिकन गणराज्य की प्रतिभागियों के साथ बॉलीवुड गाने ‘ओम शांति ओम’ पर डांस करती दिख रही हैं । अलग-अलग देशों की सुंदरियों का बॉलीवुड स्टेप लोगों को खूब पसंद आ रहा है । 9 अगस्त से वियतनाम में प्रतियोगिता का सफर शुरू हो चुका है । रजिस्ट्रेशन, ओरिएंटेशन और ट्रेनिंग के बाद अब फाइनल राउंड की तैयारी है ।

निकिता ने महज आठ साल की उम्र में लिखी थी पहली किताब

निकिता सिर्फ खूबसूरती का चेहरा नहीं है, वह एक अभिनेत्री, लेखिका, नाटककार और थिएटर कलाकार भी है । परफॉर्मिंग आर्ट्स में ग्रेजुएट निकिता ने 8 साल की उम्र में पहली किताब लिखी थी । इसके बाद 350 पन्नों का नाटक ‘कृष्णा लीला’ भी लिखा। अब तक वह 60 से अधिक नाटकों में एक्ट कर चुकी हैं। रंगरेज थिएटर कंपनी में क्रिएटिव डायरेक्टर के तौर पर वह युवा कलाकारों को मंच देती हैं। शास्त्रीय नृत्य, कविता, हार्मोनियम और बांसुरी में भी उन्हें महारत है। 10 हजार दर्शकों के सामने रामलीला में माता सीता का किरदार भी निभा चुकी हैं ।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित सार्वजनिक निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति (पीपीपीएसी) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में चित्रकोट जलप्रपात के…

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    एक दौर हुआ करता था जब फिल्मों के साथ रजत  स्वर्ण और हीरक जयंती  जैसे शब्द जुड़ा करते थे। पच्चीस सप्ताह चली तो रजत, पचास तो स्वर्ण और साठ सप्ताह…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार