छत्तीसगढ़ के तीन शहीद जवानों को सर्वोच्च बलिदान के लिए मिला कीर्ति चक्र

*राष्ट्रपति के हाथों शहीद जवानों के परिजनों ने ग्रहण किया कीर्ति चक्र* 

रायपुर, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ के तीन शहीद जवानों को नक्सल ऑपरेशन में सर्वोच्च साहस और बलिदान के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली हमले में वीरगति को प्राप्त तीनों शहीद जवानों को नमन किया और उनके परिजनों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जवानों के सर्वोच्च साहस और बलिदान के लिए कीर्ति चक्र मिलना परिवारजनों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन में शहीद उपनिरीक्षक श्री दीपक भारद्वाज, शहीद प्रधान आरक्षक श्री सोढ़ी नारायण तथा शहीद एसटीएफ प्रधान आरक्षक श्री श्रवण कश्यप के परिजनों को कीर्ति चक्र प्रदान किया। समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने शहीद दीपक भारद्वाज की पत्नी श्रीमती प्रंतिका भारद्वाज, शहीद आरक्षक सोढ़ी नारायण की पत्नी श्रीमती सुशीला सोढ़ी और एसटीएफ प्रधान आरक्षक शहीद श्रवण कश्यप की पत्नी श्रीमती दुतिका कश्यप को कीर्ति चक्र प्रदान किया। इन तीनों जवानों को राष्ट्रपति द्वारा बस्तर अंचल के बीजापुर जिले में हुए नक्सल ऑपरेशन में सर्वोच्च साहस और बलिदान के लिए कीर्ति चक्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। 

गौरतलब है कि उपनिरीक्षक शहीद दीपक भारद्वाज छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के मालखरौदा के पिहरीद, आरक्षक शहीद सोढ़ी नारायण बीजापुर जिले पुनुर और एसटीएफ प्रधान आरक्षक शहीद श्रवण कश्यप बस्तर जिले के बनिया गांव के रहने वाले थे।

  • Related Posts

    SNAKE; दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, दक्षिण एशिया में कम मिलते हैं ऐसे दुधिया करैत सांप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर में सफेद रंग का सांप दिखा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प रेस्क्यूअर…

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व