छत्तीसगढ़ चुनाव में कौन होगा कांग्रेस का चेहरा ?; सीएम बघेल का चौंकाने वाला जवाब

रायपुर,  कांग्रेस शासित छत्‍तीसगढ़ में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसे देखते हुए प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं. इस बीच, छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी बात कही है. एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में जब उनसे पूछा गया कि चुनाव के दौरान प्रदेश में कांग्रेस चेहरा कौन होगा? इस सवाल के जवाब में उन्‍होंने कहा कि विधानसभा चुनाव तो मुख्‍यमंत्री के चेहरे पर ही लड़ा जाता है.

बता दें कि इस वर्ष के अंत में छत्‍तीसगढ़ के साथ ही मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान में विधानसभा चुनाव होने हैं. छत्‍तीसगढ़ और राजस्‍थान में कांग्रेस की सरकार है. छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कई सवालों के जवाब दिए. छत्तीसगढ़ में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के संदर्भ में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘राजस्थान में सबको पता है कि चेहरा कौन है. अमूमन यही होता है कि जो मुख्यमंत्री होता है, वही चेहरा होता है. लेकिन, इसकी घोषणा हाईकमान ही करता है.’

उन्‍होंने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में ऐसा होता है या नहीं, शिवराज चेहरा होंगे या नहीं, यह देखने वाली बात होगी. बता दें कि विधानसभा चुनावों को देखते हुए छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के कई इलाकों के दौरे किए हैं. उन्‍होंने जनता से सीधे संवाद करने की कोशिश शुरू कर दी है.

कांग्रेस के सबसे लोकप्रिय नेता?
छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री सीएम बघेल से पूछा गया कि क्‍या वह कांग्रेस के सबसे लोकप्रिय नेता हैं? सीएम बघेल ने इस सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस के दो नेताओं का नाम लिया. उन्‍होंने कहा कि उनसे भी ज्‍यादा लोकप्रिय राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ओर सिद्धारमैया हैं. उन्‍होंने क‍हा कि वह तीसरी बार मुख्‍यमंत्री बने हैं. हालांकि, उन्‍होंने साथ ही यह भी कहा कि यह निर्णय मैं जनता पर छोड़ता हूं. उन्‍होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश में मुख्‍यमंत्री का चेहरा कांग्रेस हाईकमान तय करता है.

क्‍या भूपेश बघेल का परिवार राजनीति में आएगा?
भारतीय राजनीति में वंशवाद का मसला अक्‍सर उठता रहता है. भूपेश बघेल से जब इस मसले पर पूछा गया तो उन्‍होंने दो टूक जवाब दिया. दरअसल, उनसे पूछा गया कि क्‍या उनका परिवार भी राजनीति में आएगा. इस सवाल के जवाब में उन्‍होंने कहा कि उन्‍होंने अपने बेटे को पढ़ाने के साथ ही खेतीबारी का काम भी सिखा दिया है. अब वे जानें कि उन्‍हें क्‍या करना है.

  • Related Posts

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    CJP ; जंतर मंतर प्रोटेस्ट को CJP ने बताया ‘आधी जीत’, फिर सड़कों पर उतरने का किया ऐलान

     नईदिल्ली, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का हल्ला-बोल अभी थमा नहीं है.  सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा