छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बदलने की अटकलों को पीसीसी प्रभारी सैलजा ने बताया शिगूफा

रायपुर, छत्त्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बदलने की अटकलों को प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने शिगूफा करार दिया है। सोमवार को कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंची प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रदेश में सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बना हुआ है, ऐसे में किसी परिवर्तन की कोई भी आवश्यकता नहीं है। राज्यों में इस तरह की सियासी शिगूफे उड़ते रहते हैं, जिस पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।

दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली प्रवास से लौटने केबाद यह संकेत दिया था कि संगठन मेें बदलाव होगा। इसकेबाद राजनीतिक गलियारे मेें यह चर्चा शुरू हो गई कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को बदला जाएगा। यह चर्चा सोमवार को विधानसभा में भी चली।विपक्षी विधायकों ने मरकाम पर निशाना साधते हुए कहा कि सरगुजा के किसी मंत्री को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा रही है। हालांकि बदलाव की अटकलोें के बीच मंत्री टीएस सिंहदेव ने मोहन मरकाम का समर्थन किया। एक दिन पहले ही सिंहदेव ने कहा था कि जब सब कुछ अच्छा चल रहा है, तब ऐसे में संगठन में बदलाव की क्या जरूरत है। कुमारी सैलजा ने संगठन में बदलाव नहीं होने के कारणों को भी गिनाया।

उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार ने जिन मापदंडों को तय कर प्रदेश के लोगों के हित में काम किया है, संगठन उन्हीं योजनाओं को लेकर प्रदेश में काम कर रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इसे ही आधार बनाकर आगे बढ़ेगी और फिर सत्तासीन होगी। कांग्रेस के प्रदर्शन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कुमारी सैलजा और मोहन मरकाम भी शामिल हुए। मंच पर तीनों नेता एक साथ बैठे थे और ठहाके लगाते नजर आए।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……