‘छत्तीसगढ़ में 9000 करोड़ का शराब घोटाला’;’आप’ पार्टी बोली- बिना परमिट और स्कैन किए बगैर बेची शराब

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच अभी चल ही रही है। इस बीच आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ का नहीं बल्कि 9000 करोड़ से अधिक का शराब घोटाला हुआ है। उनका दावा है कि इस घोटाले से जुड़े सारे सुबूत भी उनके पास है।

आप पार्टी का आरोप है कि इस घोटाले को छुपाने के लिए साल 2021 से विभाग की वेबसाइट भी बंद कर दी गई है। इस मामले पर दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आप ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।आप के मुखिया हुपेंडी ने कहा कि बीतें 3 सालों से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में शराब बेची गई। कांग्रेस के नेताओं ने अपने करीबियों के साथ मिलकर यहां के आम लोगों को शराब की लत लगा दी।

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने मुख्यमंत्री से लेकर अधिकारियों को पूरे सबूतों के साथ शिकायत पत्र भेजा। लेकिन उन सभी शिकायतों को दरकिनार कर दिया गया। आगे उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने महासमुंद कलेक्टर का घेराव भी किया लेकिन रसूखदारों के चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई।

बड़े खुलासे किये जाने की बात

कोमल हुपेंडी ने बताया कि इस अवैध शराब मामले की शिकायत पार्टी के सह सचिव अभिषेक जैन ने 2 जुलाई को महासमुंद के कलेक्टर से की थी। जिसमें जिला के सरकारी शराब दुकानों से अवैध रूप से बिना परमिट के डुप्लीकेट हाल मार्किंग वाली शराब प्रोड्यूसर से सीधे शराब दुकान पर पहुंचाई जा रही थी। फिर उसे बिना स्कैनिंग किए बेची गई। जबकि शराब को पहले संबंधित वेयरहाउस में रखकर स्टॉक मिलान किया जाता है, फिर आबकारी विभाग के परमिट के साथ दुकानों में भिजवाया जाता है। लेकिन इस पूरे मामले में प्रशासन ने कोई भी ध्यान नहीं दिया।

  • Related Posts

    CM; महाराजा अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, जीवनी पाठ्यक्रम में भी शामिल होगी

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय प्रांतीय महाधिवेशन एवं दशम…

    POLITICS; ‘दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए नहीं’, राहुल गांधी ने भाजपा को घेरा

    नईदिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को घेरा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिया जलाने वाले अभियान पर तंज कसा. राहुल…

    You Missed

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र