‘रमन राज में 4400 करोड़ का शराब घोटाला’; कांग्रेस बोली-पूर्व CM, अमर अग्रवाल, पूर्व IAS गणेश शंकर मिश्रा के खिलाफ हो जांच

रायपुर, छत्तीसगढ़ में ईडी द्वारा 2000 करोड़ के शराब घोटाले के खुलासे के बाद अब कांग्रेस ने पूर्ववर्ती रमन सरकार पर 4400 करोड़ के शराब घोटाले का आरोप लगाया है। कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर और महामंत्री रवि घोष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि देश का सबसे बड़ा संगठित आबकारी घोटाला रमन सरकार के समय हुआ था।

ठेकदारों से मिली भगत कर 4400 करोड़ का भ्रष्टाचार किया गया। उन्होने आरोप लगाया कि ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों में बदलाव किए गए। शराब लाइसेंस की शर्तों को भी बदला गया वहीं ओएसडी समुन्द राम सिंह को रमन सरकार ने नियमों के खिलाफ जाकर लंबे समय तक नियुक्त रखा गया।

कांग्रेस ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रदेश में साल 2012 से 2017 के बीच शासन के उच्चस्तरीय संरक्षण में शराब कारोबारियों को फायदा पहुंचाने और करोड़ों की कमीशनखोरी किए जाने से बिना मापदण्डों का पालन किए उनके उत्पाद को IMFL यानि इंडियन मेड फॉरेन लिकर की कैटेगरी में शामिल करते हुए शराब की बिक्री में ठेकेदारों को ज्यादा मुनाफा दिया गया और ऊंची दरों पर शराब बेचते हुए कई सौ करोड़ रुपए की कमीशनखोरी कर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि 4400 करोड़ के इस घोटाले के लिए रमन सिंह ने अपने खास अधिकारी समुन्द राम सिंह को रिटायरमेंट के बाद भी नियमों के खिलाफ जाकर 9 साल लगातार सेवा वृद्धि देते हुए आबकारी विभाग में ओएसडी के पद पर कार्यरत रखा और शासन के इशारे पर अधिकारी ने हजारों करोड़ के घोटाले को अंजाम दिया।

सरकार बनने के बाद इस्तीफा देकर फरार हुआ था समुन्द सिंह
कांग्रेसियों ने बताया कि साल 2018 में संविदा पर पदस्थ ओएसडी समुन्द सिंह प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के दूसरे दिन इस्तीफा देकर फरार हो गए। इस भ्रष्टाचार की शिकायत दस्तावेजों के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से किए जाने के बाद उन्होंने मामले की जांच ईओडब्ल्यू को सौंपा। जिसके बाद 26 अप्रैल 2019 को समुन्द सिंह के 8 ठिकानों पर छापे मार कार्रवाई की गई और ईओडब्ल्यू ने ही अपराध कायम करते हुए कोर्ट में चालान पेश कर जेल भेजा था, जिसके बाद जमानत सुप्रीम कोर्ट से खारिज होने के बाद ये प्रकरण अदालत में जारी है।

रमन सिंह, अमर अग्रवाल और गणेश शंकर मिश्रा के खिलाफ जांच की मांग
संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस सरकार को बदनाम करने की कोशिश हो रही है जबकि बड़ा घोटाला रमन सरकार के समय हुआ था लेकिन ईडी जांच करने का साहस आखिर क्यों नहीं दिखा रही है। इस मामले में कांग्रेस ने पूर्व मंत्री रमन सिंह, पूर्व आबकारी मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व आईएएस और वर्तमान में बीजेपी ने गणेश शंकर मिश्रा के खिलाफ जांच की मांग की है। उन्होंने तत्कालीन आबकारी आयुक्त और आबकारी मंत्री को जांच के दायरे में लेने की बात इसे संगठित घोटाला बताकर की है।

  • Related Posts

    RESIGN; 56 गांवों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, धरने पर बैठे, चक्काजाम का ऐलान

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच अब सड़कों पर उतर आए हैं. पंचायतों में फंड की कमी, महीनों से मानदेय नहीं मिलने…

    POLITICS; ’31 मार्च 2026 को बस्तर आजाद हुआ…’, नक्सलवाद के खात्मे पर बोले अमित शाह, इमली का भी चखा स्वाद

    जगदलपुर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. जहां आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर के नेतानार पहुंचे. यहां उन्होंने जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया. इस…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…