
0 नवीन शासकीय महाविद्यालय, माना एवं ब्रीविक इंटरनेशनल एजुकेशन एकेडमी की संयुक्त पहल
रायपुर, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवीन शासकीय महाविद्यालय, माना, रायपुर द्वारा *ब्रीविक इंटरनेशनल एजुकेशन एकेडमी (Breevk International Education Academy), Powered by Breevk International Pvt. Ltd.* के सहयोग से निःशुल्क करियर मार्गदर्शन एवं POSH (Prevention of Sexual Harassment) जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की पहल की जा रही है। कार्यक्रम आज सत्रह नवंबर से प्रारंभ हो गया है।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों, कौशल विकास प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसरों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। साथ ही POSH के माध्यम से लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम, व्यक्तिगत सुरक्षा, अधिकारों एवं जिम्मेदारियों तथा सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा।
कार्यक्रम का मार्गदर्शन एस. संध्या नायर, उपाध्यक्ष – व्यवसाय परिवर्तन एवं रणनीति, ब्रीविक इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड* द्वारा किया जाएगा। महाविद्यालय की यह पहल विद्यार्थियों को सही करियर दिशा प्रदान करने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा सामाजिक एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी सत्र विद्यार्थियों के लिए पूर्णतः निःशुल्क होंगें ।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सपना कॉर ने ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को इससे जुड़ने को कहा है ताकि उन्हें जानकारी के साथ लाभ है सके । महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ. पूनम संजू साहू ने बताया कि कार्यक्रम सत्रह नवंबर से प्रारंभ हो गया है।







