IIM; आईआईएम के रिसर्च समर स्कूल-2027 के लिए आवेदन 31 जनवरी तक , 25 शोधकर्ताओं को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

23 अप्रैल से 3 मई 2027 तक होगा 10 दिवसीय कार्यक्रम, वित्तीय डेटा विश्लेषण और उन्नत अर्थमितीय तकनीकों का मिलेगा प्रशिक्षण

रायपुर, भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर ने रिसर्च समर स्कूल-2027 के दूसरे संस्करण की घोषणा करते हुए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 23 अप्रैल से 3 मई 2027 तक आयोजित होने वाला यह 10 दिवसीय कार्यक्रम संकाय सदस्यों, शोधार्थियों और पेशेवरों को वित्त, लेखांकन एवं अर्थशास्त्र के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए उन्नत प्रशिक्षण और विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करेगा। कार्यक्रम का आयोजन आईआईएम रायपुर के नया रायपुर परिसर में प्रत्यक्ष तथा ऑनलाइन सत्रों के माध्यम से किया जाएगा।

आईआईएम रायपुर के प्रभारी निदेशक डॉ. संजीव पराशर ने इस पहल के महत्व पर कहा कि गुणवत्तापूर्ण शोध केवल आंकड़े एकत्र करने या जटिल शोध पद्धतियों को अपनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य महत्वपूर्ण प्रश्नों की पहचान करना और ऐसे निष्कर्ष सामने लाना है, जो वास्तविक बदलाव ला सकें। कार्यशालाओं, विशेषज्ञ व्याख्यानों, परिचर्चाओं और निर्देशित अभ्यास सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यावसायिक एवं आर्थिक रुझानों का विश्लेषण करने और आंकड़ों के आधार पर विश्वसनीय शोध निष्कर्ष विकसित करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम की एक प्रमुख विशेषता शोधपत्र लेखन और प्रकाशन संबंधी व्यक्तिगत मार्गदर्शन होगा।

आईआईएम रायपुर के अनुभवी संकाय सदस्यों द्वारा तैयार इस कार्यक्रम का संचालन वित्त एवं लेखांकन क्षेत्र के तीन विशेषज्ञ करेंगे। इनमें कार्यक्रम निदेशक डॉ. योगेश चौहान, एसोसिएट प्रोफेसर; डॉ. राजेश पाठक, एसोसिएट प्रोफेसर तथा डॉ. प्रदीप्तरथी पांडा, सहायक प्रोफेसर शामिल हैं। कार्यक्रम में अधिकतम 25 शोधार्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा, ताकि प्रत्येक प्रतिभागी को व्यक्तिगत मार्गदर्शन और विशेषज्ञों से सीधे संवाद का पर्याप्त अवसर मिल सके। पंजीकरण 18 अप्रैल, 2027 तक खुले रहेंगे। अर्ली-बर्ड (Early-bird) पंजीकरण की समय सीमा 31 जनवरी, 2027 तक है। कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया देखें:  https://iimraipur.ac.in/research-summer-school-2027

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SCHOOL; सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

    *अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को, अभ्यर्थी 2 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन* रायपुर, शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए सैनिक स्कूल अंबिकापुर सहित देशभर के सैनिक…

    LLB; कानून की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम, बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत

    रायपुर, समाजिक संस्था राष्ट्रीय गांड़ा महासमाज के संस्थापक, अधिवक्ता भगवानू नायक ने LL.B. (विधि स्नातक) की शिक्षा ग्रहण करने के लिए अधिकतम आयु सीमा की बाध्यता समाप्त करने के बार…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत