IGKV; दो एकड़ में रोपण के साथ कृषि विश्वविद्यालय में आम की उच्च सघन बागवानी शुरु

रायपुर , इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल के मार्गदर्शन में उच्च सघनता बागवानी कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके तहत आज विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र में आम की उन्नत किस्मों का रोपण किया गया। कुलपति डाॅ. चंदेल सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आम की ‘‘अर्का उदय’’ एवं ‘‘अर्का सुप्रभात’’ जैसी उन्नत किस्मों का सघन रोपण किया गया। उच्च सघनता बागवानी योजना के तहत विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र में दो एकड़ क्षेत्र में आम की उन्नत किस्मों के दो सौ से भी अधिक पौधों का रोपण किया जा रहा है। यहां के पौधों के बीच में अदरक, जिमीकंद आदि अन्तरर्वती फसलें भी लगाई जाएंगी। इस अवसर पर डा. चंदेल ने फल विज्ञान विभाग द्वारा संचालित अन्य गतिविधियों का जायजा भी लिया।
उच्च सघनता रोपण प्रणाली आम की वैज्ञानिक बागवानी की एक महत्वपूर्ण तकनीक है।  परंपरागत आम बागों में सामान्यतः 10 × 10 मीटर की दूरी पर पौधे लगाए जाते हैं, जिससे प्रति हेक्टेयर पौधों की संख्या सीमित रहती है। इसके विपरीत उच्च सघनता प्रणाली में 5 × 5 मीटर दूरी पर लगभग 400 पौधे प्रति हेक्टेयर लगाए जा सकते हैं। इस प्रणाली का उद्देश्य सीमित भूमि में अधिक पौधे लगाकर उत्पादन क्षमता बढ़ाना तथा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करना है।
फल विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. घनश्याम साहू ने बताया कि उच्च सघनता आम बाग की स्थापना के लिए अच्छी जल निकास वाली उपजाऊ भूमि का चयन करना चाहिए। स्वस्थ एवं प्रमाणित कलमी पौधों का रोपण वर्षा ऋतु में करना उपयुक्त रहता है। पौधों की नियमित सिंचाई, संतुलित उर्वरक प्रबंधन तथा खरपतवार नियंत्रण के साथ-साथ समय-समय पर प्रशिक्षण एवं छंटाई करना आवश्यक है। छंटाई से पौधों की ऊंचाई एवं फैलाव नियंत्रित रहता है तथा सूर्य का प्रकाश और हवा पौधों के अंदर तक पहुंच पाते हैं। उच्च सघनता बागवानी किसानों के लिए आधुनिक फल उत्पादन की एक उपयोगी संभावना प्रस्तुत करती है। वैज्ञानिक ढंग से किस्मों का चयन, उचित रोपण दूरी, नियमित छंटाई एवं उन्नत बाग प्रबंधन अपनाकर आम उत्पादन को अधिक व्यवस्थित एवं लाभकारी बनाया जा सकता है। यह तकनीक विशेष रूप से उन किसानों के लिए उपयोगी है जो सीमित भूमि में व्यावसायिक फल उत्पादन करना चाहते हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PADDY; भंशाली राइस मिल से 885 कट्टा धान जब्त,धमतरी जिले के चर्रा, बिरझूली और सेमरा में दबिश

    0 धान के अवैध भंडारण और स्टॉक में गड़बड़ी रोकने राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमों की सतत निगरानी रायपुर, खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य…

    PADDY; धान खरीदी को लेकर खाद्य सचिव रीनाबाबा किसानों के बीच पहुंची, उपार्जन केंद्रों का लिया जायजा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान पूरी गति से संचालित हो रहा है। इसी क्रम में खाद्य सचिव श्रीमती रीनाबाबा साहेब कंगाले ने आज रायपुर जिले के अभनपुर, पचेड़ा…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत