CRIME; राजधानी में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त, 3 महिलाएं अरेस्ट,उडीसा की महिला को नवजात के साथ बनाया बंधक

रायपुर, राजधानी रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त करने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस सनसनीखेज मामले में तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।शुरुआती जांच में गिरोह का नेटवर्क छत्तीसगढ़ से बाहर ओडिशा, हैदराबाद और अहमदाबाद समेत देश के कई राज्यों तक फैला होने के संकेत मिले हैं। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह गरीब परिवारों और सामाजिक परिस्थितियों के कारण गर्भावस्था छिपाने को मजबूर महिलाओं को अपना निशाना बनाता था।

महिलाओं को जाल में फंसाकर करने थे फ्रॉड

जांच में सामने आया है कि गिरोह की महिलाएं जरूरतमंद गर्भवाती महिलाओं को नि:शुल्क प्रसव और अस्पताल में बेहतर उपचार कराने का झांसा देती थीं। खासकर अवैध संबंधों से गर्भवती हुई महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनसे नवजात शिशु हासिल कर लिए जाते थे। इसके बाद इन बच्चों को कथित तौर पर इच्छुक दंपत्तियों को मोटी रकम लेकर बेच दिया जाता था।

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब ओडिशा निवासी एक महिला नवजात बच्चे के साथ बंधक बनाए जाने के बाद किसी तरह पुलिस तक पहुंची और अपनी आपबीती बताई। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। जांच के दौरान नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ।

कृतिका साहू गिरोह का मास्टर माइंड

पुलिस ने इस मामले में कृतिका साहू, अहिल्या नामदेव और गीतिका नाग को गिरफ्तार किया है। इनमें कृतिका साहू को गिरोह का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में नवजात बच्चों को पांच से दस लाख रुपये तक में बेचे जाने की जानकारी सामने आई है। अब तक करीब 15 से 20 नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त से जुड़े साक्ष्य मिलने की बात कही जा रही है।

इस गिरोह का तरीका भी बेहद सुनियोजित बताया जा रहा है। कथित तौर पर बच्चे को खरीदने वाले दंपत्ति का नाम जन्म प्रमाण पत्र में दर्ज कराने की व्यवस्था की जाती थी, ताकि पूरे मामले को कानूनी प्रक्रिया के तहत हुआ दिखाया जा सके। जांच में कुछ अस्पतालों और डॉक्टरों के नाम भी सामने आए हैं। इसके अलावा पुलिस को नेटवर्क से जुड़े कई दलालों की जानकारी मिली है।

आजाद चौक थाने में एफआईआर दर्ज

इस पूरे मामले में आजाद चौक थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों, कथित खरीदारों, बिचौलियों और अस्पतालों से जुड़े संभावित संपर्कों की जांच कर रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AACTION; 5 लाख रुपए की कॉस्मेटिक सामग्री समेत 12 प्रकार की मशीनें और 8 प्रकार के कच्चे माल जब्त, तीन उत्पादों के नमूने जांच के लिए भेजे गए

    0 बिना वैध अनुज्ञप्ति कॉस्मेटिक उत्पादों का निर्माण करने वाली फर्म पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई रायपुर, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, रायपुर की टीम ने बिना वैध निर्माण…

    SC;माफी दिल से मांगनी चाहिए, दिमाग से नहीं !, सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना सांसद संजय राउत को याद दिलाई जिम्मेदारी

    नईदिल्ली, एजेंसी, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत और न्यायपालिका के संबंध में की गई अपनी सार्वजनिक टिप्पणियों को लेकर शुरू…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत