जज गणेश राम को विधि एवं विधायी विभाग ने किया बर्खास्त

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अनुशंसा पर विधि एवं विधायी विभाग के प्रमुख सचिव ने छत्तीसगढ़ उच्चतर न्यायिक सेवा के सदस्य व जशपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश(एफटीसी) के पद पदस्थ गणेश राम बर्मन की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है।

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को जज बर्मन के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए हाई कोर्ट ने जांच का निर्देश दिया था। गोपनीय रूप से किए गए जांच में शिकायतों को सही पाया। विजिलेंस टीम ने जांच के बाद हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को रिपोर्ट पेश की थी। रिपोर्ट को चीफ जस्टिस के सामने रखा गया।

हाई कोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए कदाचरण के आरोप में जज बर्मन की बर्खास्तगी की अनुशंसा करते हुए विधि एवं विधायी विभाग को सौंपी थी। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अनुंशसा को गंभीरता से लेते हुए विधि एवं विधायी विभाग के प्रमुख सचिव रामकुमार तिवारी ने छत्तीसगढ़ उच्चतर न्यायिक सेवा नियम 2006 के नियम 9(4) के तहत अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जशुपर की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का निर्देश जारी किया है।

हाई कोर्ट ने तीन मार्च को जिला एवं सत्र न्यायाधीश के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के लिए विधि एंव विधायी विभाग को पत्र लिखा था। मालूम हो कि छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बर्खास्तगी अनुशंसा के साथ ही जिला एवं सत्र न्यायाधीश जशपुर को चार्ज के संबंध में जरूरी निर्देश जारी किया था। इसके साथ ही हाई कोर्ट ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बर्मन को तत्काल पदभार सौंपने की हिदायत भी दी थी।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व