जबलपुर में बेसबाल की नेशनल प्लेयर ने की खुदकुशी; घर में लटका मिला शव

जबलपुर,  बेसबाल खेलने वाली नेशनल प्लेयर ने फंदे पर लटककर जान दे दी। स्‍वजनों की सूचना पााकर संजीवनी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि खुदकुशी करने का कारण स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है। जांच शुरू कर दी है। संजना बरकड़े (20) मूलत: सिवनी के धूमा की रहने वाली थीं। गंगा नगर में पिता हरनाम सिंह बरकड़े व माता किराए के मकान में रहते हैं।

कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में लिया था हिस्सा

संजना मानकुंवर बाई कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्र थीं। वह बेसबाल की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी थीं। संजना ने गुजरात, राजस्थान, देवास और उज्जैन में हुए कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था। रविवार को हरनाम सिंह और उनकी पत्नी रिश्तेदार के यहां हर्रई गए थे।

घर पर अकेली थी संजना

घर पर संजना अकेली थीं। इस दौरान न जाने क्या हुआ कि संजना ने फंदा बनाया और उसमें लटक गईं। हरनाम और उनकी पत्नी लौटे तो संजना को लटकते देखा। हरनाम ने बताया कि संजना मेडिकल के बड्डा दादा मैदान में प्रेक्टिस करती थीं।

  • Related Posts

    CRIME; अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक किसान ने किया जहर का सेवन, हालत स्थिर, जांच के आदेश

    बलौदाबाजार, छत्तीसगढ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल तहसील के ग्राम सिनोधा में महानदी से अवैध रेत परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर चालक किसान द्वारा जहरीला…

    MURDER; माता-पिता ही कातिल निकले, दुर्ग में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से उठा पर्दा, पुलिस ने दर्ज किया FIR

    0 बच्चों की हत्या और आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रही है पुलिस दुर्ग, छत्तीसगढ के दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर में मई माह…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’