ज्यादा पेंशन की चाहत रखने वालों के लिए काम की खबर; फिर बढ़ी आवेदन की तारीख

रायपुर ,ज्यादा पेंशन की चाहत रखने वालों के लिए काम की खबर है कि अब वे इसके लिए 26 जून तक आवेदन कर सकते हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन(ईपीएफओ) द्वारा आवेदन जमा करने की तारीख बढ़ा दी गई है।

बताया जा रहा है कि ईपीएफओ के पास अभी तक 12 लाख से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। आवेदन ज्यादा होने के कारण पिछले दिनों ईपीएफओ का सर्वर भी डाउन हो गया था और आवेदन जमा नहीं हो पा रहे थे, ऐसे में आवेगन जमा करने का तारीख बढ़ानी पढ़ी। गौरतलब है कि सबसे पहले ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन की तारीख तीन मार्च थी,जिसे बढ़ाकर तीन मई किया गया। अब इसे बढ़ाकर 26 जून किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश

मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले वर्ष चार नवंबर को अपने आदेश में कहा था कि ईपीएफओ को सभी पात्रों को ज्यादा पेंशन का विकल्प देने के लिए चार महीने का समय देना होगा। इस समय को ही बढ़ाया गया है।

ईपीएफओ से मिली जानकारी के अनुसार इसमें अंशधारक और उसके नियोक्ता संयुक्त रूप से कर्मचारी पेंशन योजना(ईपीएस) केतहत ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन कर सकते है। ईपीएस संशोधन ने पेंशन योग्य वेतन सीमा को 6500 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रति माह कर दियाथा। इसके सात ही सदस्यों व उनके नियोक्ताओं को ईपीएस में उनके वास्तविक वेतन का 8.33 प्रतिशत योगदान करने की अनुमति है।

  • Related Posts

    PETROL-DIESEL; पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये लीटर सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप

    नई दिल्ली, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये…

    GOLD; लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रहा सोना

    नई दिल्ली, मुहर्रम के मौके पर आज एमसीएक्स पर सुबह के सत्र में ट्रेडिंग बंद है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रहा है।…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’