DA ; दिवाली से पहले महंगाई भत्ते की मांग तेज, 4 लाख कर्मचारियों-पेंशनभोगियों के लिए CM साय को पत्र

रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का इंतजार है। इसी बीच छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर राज्योत्सव और दीपावली से पहले DA की घोषणा करने की मांग की है। संघ ने कहा कि प्रदेश के करीब 4 लाख शासकीय अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनभोगी इससे प्रभावित होंगे। संघ ने 1 जनवरी 2026 से देय महंगाई भत्ते को जल्द मंजूरी देने और नियमानुसार बकाया राशि का एरियर्स सहित भुगतान करने का आग्रह किया है, ताकि त्योहारों से पहले उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।

मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि राज्योत्सव और दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों से पहले महंगाई भत्ते की घोषणा नहीं होने से कर्मचारियों में निराशा और असंतोष है। संघ का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच DA में बढ़ोतरी से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को आर्थिक राहत मिल सकती है।

1 जनवरी 2026 से एरियर्स सहित भुगतान की मांग

संघ ने राज्य के शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों के लिए 1 जनवरी 2026 से देय महंगाई भत्ते को जल्द मंजूरी देने की मांग की है। साथ ही, नियमानुसार बकाया महंगाई भत्ते का एरियर्स सहित भुगतान करने का भी आग्रह किया है, ताकि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को आर्थिक राहत मिल सके।

4 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत की उम्मीद

मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने पत्र में बताया है कि प्रदेश के करीब 4 लाख शासकीय अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनभोगी महंगाई भत्ते के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। संघ का कहना है कि सरकार समय पर निर्णय लेती है, तो त्योहारों के दौरान उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी। इससे कर्मचारियों और पेंशनभोगियों में संतोष बढ़ेगा और शासन के प्रति उनका भरोसा भी मजबूत होगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CORRUPTION; IAS शिखर अग्रवाल APO, क्या IPS पत्नी पर भी होगी कार्रवाई?, छह करोड में खरीदी 40 विला, सालाना भाडा 1.8 करोड

    जयपुर, राजस्थान सरकार ने सीनियर आईएएस शिखर अग्रवाल को एपीओ कर दिया है। बीती देर रात को एपीओ करने के आदेश जारी हुए। कार्मिक विभाग के आदेश में एपीओ करने…

    FOREST; ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ के दिवाली गिफ्ट पैक का लोकार्पण, महिला समूहों और वनोपज संग्राहकों की आय बढ़ाने पहल

    0 हमारे वनों की समृद्धि और मातृशक्ति के परिश्रम से तैयार उत्पाद बनें छत्तीसगढ़ की पहचान – मुख्यमंत्री साय रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के सिविल…

    You Missed

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार