तीन नाबालिग आदिवासी कन्याओं के साथ अश्लील हरकतें की, एसडीएम सुनील झा निलंबित, गिरफ्तार कर जेल भेजा

भोपाल, मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के एसडीएम सुनील कुमार झा के खिलाफ झाबुआ पुलिस थाने में मंगलवार अलसुबह प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोप है कि रविवार दोपहर बाद करीब चार बजे वह झाबुआ के नवीन आदिवासी कन्या आश्रम निरीक्षण के लिए अचानक पहुंच गए थे। वहां उन्होंने तीन नाबालिग आदिवासी कन्याओं के साथ अश्लील हरकतें कीं। सोमवार को कलेक्टर ने इंदौर कमिश्नर को उन्हें निलंबित करने की अनुशंसा भेजी। इसके बाद झा को तत्काल निलंबित करते हुए बुरहानपुर अटैच कर दिया गया।

पीड़ित कन्याओं के बयान लिए

सोमवार रात पीड़ित कन्याओं के बयान लिए गए। मंगलवार अलसुबह एफआईआर दर्ज होने के बाद सुबह सात बजे उनके सरकारी निवास से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय में पेश करने पर उन्हें एक दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बुधवार को आगे की सुनवाई होगी।

पहले भी रहे हैं विवादों में

बता दें कि झा अपनी कार्यशैली के कारण लंबे समय से विवादों में थे। पहले उन पर रेत माफियाओं से अवैध वसूली करने का आरोप लगा था। मामले में एक आडियो भी बहुप्रसारित हुआ था।

अश्‍लील हरकतों के साथ अनुचित सवाल किए

अब नाबालिग आदिवासी कन्याओं के साथ अश्लील हरकत का गंभीर आरोप लगा है। यह आरोप तीन कन्याओं ने लगाए हैं, जो 13-13 व 11 साल की है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि रविवार को एसडीएम का वाहन आकर रुका। आश्रम का निरीक्षण करते हुए वे उनके कमरा नंबर-पांच पर एक बार आकर चले गए। फिर दूसरी बार वापस आकर बैठ गए। चर्चा में उन्होंने न केवल अश्लील हरकतें कीं बल्कि अनुचित सवाल भी काफी देर तक किए, जो उन्हें अच्छे नहीं लगे। बेड टच के बारे में जब अधीक्षिका को बताया तो उन्होंने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाया।

  • Related Posts

    DOUBLE MURDER; घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

     बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अज्ञात आरोपियों ने घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या कर…

    LIQUOR; 305 लीटर दारू और 1050 किलो महुआ लाहन समेत देसी भट्ठी जब्त, 5 आरोपी जेल भेजे गए

    रायगढ़, छत्तीसगढ के रायगढ जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ा अभियान चलाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त आबकारी के…

    You Missed

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर