दीक्षांत परेड के बाद सीएम बघेल बोले- अपराधियों में होना चाहिए पुलिस का भय; राज्य को मिले 25 नए DSP

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को राज्य पुलिस अकादमी में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होकर परेड की सलामी ली। इस दौरान 25 उप पुलिस अधीक्षकों का प्रशिक्षण पूरा हुआ। राज्य को यह नए डीएसपी मिले हैं, जो अब फील्ड पर आकर सेवा देंगे। पिछले कुछ समय से इन सभी अधिकारियों की राज्य पुलिस अकेडमी में ट्रेनिंग चल रही थी। मंगलवार को ट्रेनिंग पूरी होने के बाद फाइनल परेड का आयोजन किया गया। परेड की सलामी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ली । इस दौरान डीजीपी अशोक जुनेजा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक प्रतिमा का अनावरण भी किया। यह प्रतिमा राज्य पुलिस अकादमी में लगाई गई है, अकादमी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस का भी नाम दिया गया है।

सीएम बोले अपराधियों में हो पुलिस का भय

मंच से सभी पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, राज्य पुलिस अकादमी में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी पुलिस अधीक्षकों को मैं शुभकामनाएं देता हूं। राज्य पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में प्रशिक्षण के इस सत्र में 25 पुलिस उप अधीक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया अब वे अपने कर्तव्य निर्वहन के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं ।

दीक्षांत एक पुलिस अधिकारी के लिए जीवन का महत्वपूर्ण क्षण होता है। आज प्रशिक्षण लेकर अकादमी से जाने वाले पुलिस अधिकारियों को मैं शुभकामनाएं देता हूं वह अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे। प्रशिक्षण एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है। इस अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान हर दिन आप में कुछ नया सीखा है ।

CM ने आगे कहा कि हमारा राज्य लगातार प्रगति कर रहा है। नक्सली हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों से अच्छे संकेत आने लगे हैं कि पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा से ही संभव हुआ है। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं तभी हम अपने राज्यों में सुरक्षित रह पाते हैं। जनता में पुलिस के प्रति सद्भावना और अपराधियों में पुलिस के प्रति भय का भाव होना चाहिए।

  • Related Posts

    LIQUOR;शराब के धंधे में ईमानदारी की कवायद, ओवररेटिंग रोकने सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू, अब यहां नगदी में नहीं मिलेगी शराब

    रायपुर. ओवररेटिंग रोकने की कवायद पर छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है. राज्य सरकार ने शराब बेचने के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है. इसका सीधा प्रभाव ग्राहकों पर पड़ने…

    TOURISM; छत्तीसगढ पर्यटन को ‘Best Emerging Tourist Destination’ सम्मान,राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर अपनी अलग पहचान दर्ज कराई है। विशाखापट्टनम में आयोजित 41वें इंडियन…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व