दुर्ग से रायगढ़ के बीच दौड़ेगी एक और वंदे भारत ट्रेन; दपूमरे प्रशासन की तैयारी शुरु

रायपुर, दुर्ग से रायगढ़ के बीच एक और वंदे भारत ट्रेन के परिचालन की तैयारी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन कर रहा है। इससे पहले बिलासपुर से नागपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चल रही है।

अब एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात छत्तीसगढ़ को मिलने से कम समय में यात्रियों को रायगढ़ से दुर्ग तक का सफर करने का फायदा मिलेगा। रायपुर रेल मंडल के अधिकारियों के मुताबिक नई वंदे भारत ट्रेन का प्रायमरी प्वाइंट दुर्ग स्टेशन को बनाए जाने का निर्णय दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने लिया गया है।

इसके लिए दुर्ग स्टेशन के वाशिंग यार्ड में अतिरिक्त पिट लाइन का निर्माण पूरा हो चुका है। वंदे भारत ट्रेन की तकनीकी जरुरतों के मुताबिक नए बनाए गए पिट लाइन में ओएचई तार भी खींचा गया है।नई वंदे भारत ट्रेन का प्रायमरी प्वाइंट दुर्ग स्टेशन को बनाए जाने का निर्णय दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने लिया गया है, इसके लिए दुर्ग स्टेशन के वाशिंग यार्ड में अतिरिक्त पिट लाइन का निर्माण पूरा हो चुका है।

वंदे भारत ट्रेन की तकनीकी जरुरतों के मुताबिक नए बनाए गए पिट लाइन में ओएचई तार भी खींचा गया है।रेलवे सूत्रों से ने बताया कि प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन का प्रायमरी प्वाइंट दुर्ग स्टेशन रहेगा।दुर्ग से यह ट्रेन सुबह रवाना होकर दोपहर में रायगढ़ पहुंचेगी।वहां कुछ घंटे ठहरने के बाद देर शाम तक दुर्ग वापस आएगी।पहली वंदे भारत को मिल रहा रिस्पांसमध्य भारत की पहली और देश की छठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन बिलासपुर-नागपुर-के बीच परिचालन 11 दिसंबर से किया गया था।

  • Related Posts

    RAILWAY; दपूमरे की 26 ट्रेनों में एलएचबी कोच का प्रावधान,  कन्फर्म बर्थ मिलने की संभावना में वृद्धि

    बिलासपुर/रायपुर , रेल यात्रियों की सुविधा एवं संरक्षित रेल परिचालन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यात्रियों को संरक्षित, आरामदायक एवं बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने…

    RAILWAY; रायपुर और तिल्दा -नेवरा स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग, 543 मामलों से 3,81,320 रुपए जुर्माना

    रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देश पर रायपुर और तिल्दा -नेवरा रेलवे स्टेशनो पर किलाबंदी टिकट चेकिंग…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व