देवशयनी एकादशी पर सो गए देव, अब पांच माह बाद बजेगी शहनाई; शुरू होंगे मांगलिक कार्य

वृंदावन, देवशयनी एकादशी पर गुरुवार को भगवान विष्णु क्षीर सागर में योग निद्रा में चले गए। देवशयनी एकादशी के बाद अब देवोत्थान एकादशी को भगवान जागेंगे। इस अवधि में व्रत, पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। भगवान विष्णु के विश्राम के चलते चार माह तक किसी भी तरह के विवाह मुहूर्त और मांगलिक कार्य नहीं होंगे।

देवशयनी एकादशी पर वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने परिक्रमा लगाकर मंदिरों के दर्शन किए। 29 जून देवशयनी एकादशी गुरुवार से चतुर्मास हुआ है, जो 23 नवंबर गुरुवार देवोत्थान एकादशी तक चलेगा। लेकिन, इस बार पुरुषोत्तम मास के रूप में मलमास श्रावण मास बढ़ रहा है। जो 17 जुलाई से 16 अगस्त तक रहेगा। इस बार पांच महीने तक चातुर्मास की साधना होगी। चतुर्मास के बारे में उल्लेख है संत, ऋषि, मुनि एक स्थान से दूसरे स्थान पर आवागमन बंद कर देते हैं। ध्यान, साधना, योग समाधि करते हैं।

मुड़िया पूर्णिमा मेला में श्रद्धालु भले ही गोवर्धन की परिक्रमा लगाएंगे, लेकिन मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। देवशयनी एकादशी पर जन्म स्थान और द्वारकाधीश मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन कर श्रद्धालु धन्य हो गए। यमुना घाटों पर भी पूजन और स्नान किया। सुबह से ही यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा की। यमुना मैया की जय-जयकार होती रही। श्रीकृष्ण जन्मस्थान, द्वारकाधीश मंदिर में भी श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही।

  • Related Posts

    YOGA; योग से बदला छात्रों का जीवन, सकारात्मक सोच के साथ अनुशासन और उत्तम जीवन की ओर बढ़ते कदम

    नारायणपुर, लिंगो मुडियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, नारायणपुर में योग के माध्यम से विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में निरंतर एवं संगठित प्रयास किए जा…

     FAMILY; परिवार, कुटुंब और समाज…

    इस धरा में जितने भी जीव है उसमें मनुष्य को सामाजिक प्राणी माना गया है। इसने अपने मस्तिष्क का बेहतर उपयोग किया और  अच्छे और बुरे के बीच भेद करना…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर