धोनी-जडेजा मिलकर भी नहीं दिला सके चेन्नई को जीत; रोमांचक मैच में राजस्थान ने 3 रनों से मारी बाजी

0 राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रनों से हराया

0 युजवेंद्र चहल और अश्विन ने मिलकर झटके चार विकेट

0 आखिरी ओवर में धोनी-जडेजा की जोड़ी नहीं बना सकी 21 रन

नईदिल्ली, आईपीएल 2023 के 17वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ हुई। रोमांचक मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई को 3 रनों से हराया।

राजस्थान से मिले 176 रनों के लक्ष्य के जवाब में सीएसके की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी। टीम की ओर से डेवोन कॉन्वे ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। वहीं, धोनी 17 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जडेजा ने 15 गेंदों पर 25 रन बनाए। गेंदबाजी में चहल और अश्विन ने दो-दो विकेट झटके।

इससे पहले, राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए।  टीम की ओर से जोस बटलर ने 36 गेंदों पर 52 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने 38 और शिमरॉन हेटमायर ने नाबाद 30 रन जड़े। गेंदबाजी में सीएसके की ओर से जडेजा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए महज 21 रन देकर दो विकेट झटके।

राजस्थान ने रोमांचक मैच में मारी बाजी  धोनी और जडेजा की जोड़ी मिलकर भी चेन्नई सुपर किंग्स को जीत नहीं दिला सके। संदीप शर्मा मैच की आखिरी गेंद कमाल की यॉर्कर फेंकी और लास्ट बॉल पर सिर्फ एक ही रन बन सका। राजस्थान ने 3 रनों से बाजी मार ली है। आखिरी ओवर में 19 रनों की दरकार जडेजा ने 19वें ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 19 रन कूट डाले हैं। अब आखिरी ओवर में जीत के लिए चेन्नई को 21 रनों की दरकार है। स्ट्राइक पर थे एमएस धोनी। आखिरी दो ओवर में चेन्नई को 40 रनों की जरूरत  18वें ओवर से धोनी और जडेजा ने 14 रन बटोरे । अब दो ओवर में जीत के लिए चेन्नई सुपर किंग्स को 40 रनों की दरकार थी।

  • Related Posts

    GAME; व्हीआईपी क्रिकेटर्स…….

    जापान में होने वाले एशियाड खेलो में  व्हीआईपी क्रिकेटर्स विश्व खेल  में  प्रतिष्ठित खेल सूची में क्रिकेट नहीं है। इसका प्रमाण भी है कि दुनियां के सबसे महत्वपूर्ण खेल कुंभ…

    GAME; 2 स्वर्ण एवं 3 कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में दपूमरे का तीसरा स्थान

     *16वीं अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का शानदार प्रदर्शन बिलासपुर/रायपुर , चित्तरंजन, पश्चिम बंगाल में 07 से 09 सितम्बर 2026 तक आयोजित 16वीं अखिल भारतीय…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व